20 नवंबर की रात अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान गीता फौगाट कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेता पवन के साथ चरखी दादरी की उत्सव वाटिका में सात फेरे लेंगी। उनकी शादी में शरीक होने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान पूरी दंगल टीम के साथ दोपहर को ही पहुंच जाएंगे।
गीता बंगलुरु के मीराज डिजाइनर स्टूडियो से डिजाइन गुलाबी रंग का लहंगा-चोली पहनेगी। मुंबई में डिजाइन किया लहंगा-चोली गिफ्ट करने की आमिर खान की हसरत पूरी नहीं हो पाएगी। अमर उजाला से बातचीत में गीता ने आमिर को गिफ्ट से इनकार करने के दो कारण बताए हैं।
3 of 11
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट की शादी
इनमें एक तो रीति- रिवाज के अनुसार मामा के घर से लहंगा-चोली आना है, दूसरा आमिर की पेशकश से पहले ही डिजाइनर को लहंगा-चोली के लिए आर्डर देना है। इसके अलावा अपनी पसंद की छोटी-छोटी बारीकियां खासतौर पर उन्होंने डिजाइनर को बताई थी। तमाम फौगाट फैमिली शादी समारोह की तैयारियां में जुटी हुई है।
शादी पूरे रीति-रिवाज और तमाम हिंदू रस्मों के साथ होगी। शादी के कार्ड से लेकर स्टेज तक सब सामान्य ढंग से ही तैयार करवाए हैं। गीता ने शादी समारोह में बनने वाले पकवानों और अन्य व्यंजनों को लेकर पिता एवं कोच महाबीर पहलवान के सामने कुछ फरमाइश जरूर रखी हैं।
5 of 11
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट
गीता का कहना है कि पहलवान की शादी में खाना भी पहलवान स्टाइल का ही होना चाहिए। खीर-चूरमा की डिश गीता की खास फरमाइश है तो बाजरे की रोटी, मक्खन, सरसों व चने का साग, दूध व छाछ भी उनके मेन्यू कार्ड का हिस्सा हैं। अंतरराष्ट्रीय और साथी पहलवानों को शादी में शरीक होने का निमंत्रण गीता ने खुद ही दिया है।