अगर आधार कार्ड नहीं बनवाया है तो भूल जाएं ये 6 सुविधाएं, जो इस कार्ड के बिना नहीं मिलेंगी। अगर आधार कार्ड गुम हो जाए तो यह दोबारा मिल सकता है, जानिए कैसे।
पैन कार्ड के साथ आधार कार्ड को लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो आयकर की धारा 139ए के तहत पैन रद्द हो जाएगा। इससे फर्जी पैन से टैक्स चोरी पर लगाम लगेगी। पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड जरूरी है। आधार कार्ड के बिना सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले फायदे भी संभव नहीं होंगे। इसलिए सब्सिडी पाने के लिए आधार कार्ड को लिंक करना बहुत जरूरी है।
अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो पासपोर्ट के लिए अप्लाई करना भूल जाइए। विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में अगर आप विदेश जाने के लिए सोच रहे हैं तो पहले आधार कार्ड बनवाएं, फिर पासपोर्ट के लिए अप्लाई करें। पीएफ अकाउंट से आधार कार्ड को जोड़ना अनिवार्य हो गया है। अगर आप ऐसा करेंगे पीएफ निकालने और सेटल करने में कम समय लगेगा। पेंशनरों को भी आधार कार्ड लिंक कराना होगा।
इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। आधार कार्ड को पैन से लिंक किए बिना इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना नामुमकिन होगा। आधार कार्ड के बिना अब स्कॉलरशिप भी नहीं मिलेगी। दूसरी ओर, अगर आधार कार्ड खो गया है, तो फिर आप घर बैठे ऑनलाइन इसको दुबारा जारी करवा सकते हैं। इसके लिए बस एक तरीका अपनाना होगा।
आपको सबसे पहले आधार कार्ड जारी करने वाली वेबसाइट www.uidai.gov.in पर जाना होगा। साइट के होम पेज पर आधार कार्ड दुबारा से जारी करने के लिए रेसीडेंट पोर्टल पर क्लिक करें। क्लिक करते ही ईआईडी/यूआईडी का ऑप्शन आएगा। रेसीडेंट पर क्लिक करने के बाद अगला पेज आएगा। इसमें एक गोल घेरे में आधार कार्ड लिए एक महिला नजर आएगी। इसके नीच ईआईडी/यूआईडी का ऑप्शन आएगा।