फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कर्ज़ की बलि चढ़ा एक और किसान, पीछे छोड़ गया 10 माह का बच्चा

Sun, 28 Aug 2016 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब) Updated Sun, 28 Aug 2016 06:48 PM IST
विज्ञापन
A young farmer suicide due to bank loan, 10- month-old baby left behind
Kissan Suicide - फोटो : Amar ujala
पंजाब के मानसा जिले के गांव बाजेवाला के एक नौजवान किसान ने रविवार सुबह कर्ज और आर्थिक तंगी से आहत हो फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। गांव बाजेवाला निवासी जसवीर कौर ने बताया कि उसके पति गुरसेवक सिंह (28) के पास साढ़े तीन एकड़ जमीन है। उसने बताया कि कपास की फसल बर्बाद होने की वजह से गुरसेवक आर्थिक तौर से कमजोर हो गया। उस पर मानसा बैंक का चार लाख रुपये समेत अन्य कर्ज था।
A young farmer suicide due to bank loan, 10- month-old baby left behind
Kissan Suicide - फोटो : Amar ujala
जसवीर ने बताया कि उसका पति गुरसेवक सिंह अपने परिवार का गुजारा चलाने के लिए एक स्कूल वैन पर ड्राइवर था। बीते दो माह से वह अपने पिता और माता की कैंसर से हुई मौत और आर्थिक तंगी की वजह से परेशान रहता था। गुरसेवक सिंह एकलौता बेटा था। वह अपने पीछे पत्नी जसवीर कौर और 10 माह के लड़के को छोड़ गया। मृतक की पत्नी जसवीर कौर और पंचायत सदस्यों ने पीड़ित परिवार के लिए पंजाब सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed