पंजाब के मानसा जिले के गांव बाजेवाला के एक नौजवान किसान ने रविवार सुबह कर्ज और आर्थिक तंगी से आहत हो फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। गांव बाजेवाला निवासी जसवीर कौर ने बताया कि उसके पति गुरसेवक सिंह (28) के पास साढ़े तीन एकड़ जमीन है। उसने बताया कि कपास की फसल बर्बाद होने की वजह से गुरसेवक आर्थिक तौर से कमजोर हो गया। उस पर मानसा बैंक का चार लाख रुपये समेत अन्य कर्ज था।
2 of 2
Kissan Suicide
- फोटो : Amar ujala
जसवीर ने बताया कि उसका पति गुरसेवक सिंह अपने परिवार का गुजारा चलाने के लिए एक स्कूल वैन पर ड्राइवर था। बीते दो माह से वह अपने पिता और माता की कैंसर से हुई मौत और आर्थिक तंगी की वजह से परेशान रहता था। गुरसेवक सिंह एकलौता बेटा था। वह अपने पीछे पत्नी जसवीर कौर और 10 माह के लड़के को छोड़ गया। मृतक की पत्नी जसवीर कौर और पंचायत सदस्यों ने पीड़ित परिवार के लिए पंजाब सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई है।