{"_id":"579f31694f1c1b675d2b8906","slug":"a-sweeper-daughter-archer-pooja-qualified-foe-para-olympic-read-full-profile","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिता कूड़ा बीनते हैं, तीरंदाज बेटी ओलंपिक खेलने जाएगी, देखें प्रोफाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता कूड़ा बीनते हैं, तीरंदाज बेटी ओलंपिक खेलने जाएगी, देखें प्रोफाइल
Wed, 03 Aug 2016 09:29 AM IST
अंकित चौहान/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
अंकित चौहान/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Wed, 03 Aug 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रोहतक की तीरंदाज बेटी ने दिलाया पैरा ओलंपिक का टिकट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिता कूड़ा बीनते हैं, लेकिन 25 साल की तीरंदाज बेटी ने रियो में होने वाले पैरा ओलंपिक का टिकट हासिल करके इतिहास रच दिया। देखिए पूरा प्रोफाइल।
पिता कूड़ा बीनते हैं, तीरंदाज बेटी ओलंपिक खेलने जाएगी
2 of 5
रोहतक की तीरंदाज बेटी ने दिलाया पैरा ओलंपिक का टिकट
- फोटो : अमर उजाला
पूजा देश की पहली महिला तीरंदाज होंगी जो पैरा ओलंपिक में खेलने जाएंगी। अभी तक कोई भी महिला तीरंदाज पैरा ओलंपिक में जगह नहीं बना सकी हैं। कूड़ा बीनने वाले की बेटी पूजा को पैरा ओलंपिक का टिकट जून में चेक रिपब्लिक में हुई वर्ल्ड पैरा आर्चरी चैंपियनशिप में पांचवें स्थान पर आने के कारण मिला है। तीरंदाज बनने से पहले पूजा डिस्कस थ्रो खेलती थीं, जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीते हैं।
पिता कूड़ा बीनते हैं, तीरंदाज बेटी ओलंपिक खेलने जाएगी
3 of 5
रोहतक की तीरंदाज बेटी ने दिलाया पैरा ओलंपिक का टिकट
- फोटो : अमर उजाला
दो साल पहले ही पूजा ने तीरंदाजी में हाथ अजमाना शुरू किया और अब रियो ओलंपिक का टिकट कटा लिया। रोहतक के पुराना बस स्टैंड के पास रहने वाली पूजा ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद पैरा ओलंपिक में जगह बनाई है। उसके पिता भोलाराम रेहड़ी लेकर कूड़ा बीनते हैं। पिता की इसी कमाई से परिवार का गुजारा होता है। चार भाई बहनों में सबसे बड़ी पूजा का तीन साल की उम्र में पोलियो के कारण पैर खराब हो गया था। उसकी उम्र के साथ ही परिवार वालों की चिंता बढ़ती गई, लेकिन पूजा ने पढ़ाई के साथ खेल को चुन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता कूड़ा बीनते हैं, तीरंदाज बेटी ओलंपिक खेलने जाएगी
4 of 5
रोहतक की तीरंदाज बेटी ने दिलाया पैरा ओलंपिक का टिकट
- फोटो : अमर उजाला
पूजा पहले एथलेटिक्स खिलाड़ी बनी, लेकिन तीरंदाज बनने की चाहत के कारण दो साल पहले तीरंदाजी शुरू की। अब वह रियो में 10-21 सितंबर तक होने वाले पैरा ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करेगी। पूजा कहती हैं कि उसका तीरंदाज बनने का सपना कभी पूरा नहीं होता यदि कोच संजय सुहाग मदद नहीं करते। संजय सुहाग ने उसे खेल से संबंधित सभी सुविधाएं फ्री में उपलब्ध कराई। वह कहती है कि कोच ने उसे दिनभर धूप में खड़ा कराकर प्रैक्टिस कराई और उसका परिणाम सामने है।
विज्ञापन
पिता कूड़ा बीनते हैं, तीरंदाज बेटी ओलंपिक खेलने जाएगी
5 of 5
रोहतक की तीरंदाज बेटी ने दिलाया पैरा ओलंपिक का टिकट
- फोटो : अमर उजाला
पूजा ने केवल तीरंदाजी में ही कामयाबी नहीं हासिल की है। 19 साल की उम्र में उसने एथलेटिक्स में डिस्कस थ्रो को चुना था। चार साल तक उसमें सफलता हासिल करती रही। चार बार नेशनल गेम्स खेलते हुए दो गोल्ड, तीन सिल्वर और एक ब्रांज मेडल जीता है। उसने दो साल पहले वर्ष 2014 में तीर-कमान संभाला तो पीछे मुड़कर नहीं देखा। पूजा ने इसी साल तीरंदाजी में नेशनल में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। पूजा पढ़ाई में भी आगे रही। उसने इस साल एम लिब की परीक्षा पास की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।