फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीजन की पहली बारिश के साथ आई कड़ाके वाली ठंड, लोगों ने उठाया लुत्फ

Mon, 26 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 26 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
A cold chill came with the first rain of the season, picked up by fun
बारिश ने बढ़ाई ठंड - फोटो : अमर उजाला

सीजन की पहली बारिश के साथ चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू  हो गया है। सुबह करीब तीन बजे बादलों की गड़गड़ाहट के साथ शुरू हुई बारिश दोपहर एक बजे तक जारी रही। इस दौरान कुल 16.1 एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे दिन के तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 

A cold chill came with the first rain of the season, picked up by fun
बारिश ने बढ़ाई ठंड - फोटो : अमर उजाला

रविवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री नीचे था। इसके साथ ही रविवार का दिन सीजन का सबसे ठंडा रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि आने वाले दिन सर्द दर्ज किए जा सकतेहैं। पहाड़ों में बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में इसका असर देखा जा सकता है। दिन व रात दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

A cold chill came with the first rain of the season, picked up by fun
बारिश ने बढ़ाई ठंड - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि जम्मू कश्मीर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव था। इसका असर चंडीगढ़, हरियाणा व हिमाचल में भी देखने को मिला है। चंडीगढ़ में सुबह तीन बजे ही बादल गरजने लगे। उसके बाद ही बारिश शुरू हो गई। तीन बजे से लेकर सुबह 8.30 बजे तक कुल 8.9 एमएम बारिश दर्ज हुई, जबकि 8.30 बजे के बाद कुल 7.2 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
A cold chill came with the first rain of the season, picked up by fun
बारिश ने बढ़ाई ठंड - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग ने बताया है कि सुबह के वक्त कोहरा छाएगा। दोपहर के वक्त मौसम साफ हो जाएगा। अगले 72 घंटे चंडीगढ़ सहित हरियाणा व पंजाब के कुछ हिस्सों में घना कोहरा भी छा सकता है। बारिश से पहले रविवार रात न्यूनतम तापमान काफी अधिक दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
A cold chill came with the first rain of the season, picked up by fun
बारिश ने बढ़ाई ठंड - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार रात न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रिकार्ड किया गया, जबकि रात का तापमान 7 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed