फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

9 करोड़ का ‘युवराज’ बना हीरो, अढ़ाई लाख बच्चे, खुराक चौंकाने वाली

Fri, 11 Nov 2016 12:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 11 Nov 2016 12:18 PM IST
विज्ञापन
9 million 'Yuvraj' became hero, two and a half million children with alarming dose
9 करोड का 'युवराज'

9 करोड़ की बोली वाला हरियाणा का ‘युवराज’ आजकल राजस्थान में हीरो बना हुआ है। इसके अढ़ाई लाख बच्चे और खुराक चौंकाने वाली है।

9 million 'Yuvraj' became hero, two and a half million children with alarming dose
9 करोड का 'युवराज'

हैरान मत हों, बात हो रही है मुर्रा नस्ल के भैंसे युवराज की। हरियाणा के किसान कर्मवीर का भैंसा ‘युवराज’ जहां भी जाता है, लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। खरीदार युवराज की कीमत नौ करोड़ रुपये तक लगा चुके हैं लेकिन वह इसे नहीं बेचना चाहते। देश में होने वाले विभिन्न पशु मेलों में वह इसे लेकर जरूर जाते हैं।

9 million 'Yuvraj' became hero, two and a half million children with alarming dose
9 करोड का 'युवराज'

दरअसल इस भैंसे के जरिये वह हर साल 40 से 50 लाख रुपये की आमदनी करते हैं और ऐसे में नौ करोड़ रुपये बहुत कम लगते हैं। वैसे इस भैंसे की देखरेख भी युवराज जैसी ही होती है। उसे हर दिन दूध, अनाज, फल और सूखे मेवे दिए जाते हैं। युवराज का वजन करीब 1600 किलोग्राम और लंबाई 6.5 फीट है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
9 million 'Yuvraj' became hero, two and a half million children with alarming dose
9 करोड का 'युवराज'

अपनी तरह का यह अनूठा भैंसा यहां सीतापुरा में चल रहे ग्लोबल राजस्थान एग्री टेक मीट (ग्राम) में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। युवराज के मालिक हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के निवासी कर्मवीर सिंह ने बताया कि युवराज के ढाई लाख से अधिक बच्चे हो चुके हैं। इस भैंसे की सीमन लेने के लिए पूरे देश के पशुपालकों की मांग आ रही है।

विज्ञापन
9 million 'Yuvraj' became hero, two and a half million children with alarming dose
9 करोड का 'युवराज'

कर्मवीर सिंह ने बताया कि चार दिन के अंतराल से इसका सीमन लिया जाता है और एक बार में 600 स्ट्रा लायर सीमन आ जाता है। इससे छह सौ भैंसों का कृत्रिम गर्भाधान किया सकता है। एक स्ट्रा का वे 300 रुपए चार्ज लेते हैं। इस सीमन को वे लिक्विड नाइट्रोजन (माइनस 196 डिग्री) में स्टोर करके रखते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed