फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

8 साल के बच्चे ने कर डाला ऐसा कारनामा, लोग रह गए सन्न और बन गया रिकॉर्ड

Thu, 15 Jun 2017 09:17 AM IST
अमित कुमार/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
अमित कुमार/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Thu, 15 Jun 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
8 years old boy unique record in rope skipping
8 साल के बच्चे ने रस्सी कूद में बनाया रिकॉर्ड
8 साल की उम्र में बच्चे ने वो गजब का कारनामा कर दिखाया कि देखकर लोग सन्न रह गए। बच्चे का नाम पर रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जानिए क्या किया।
8 years old boy unique record in rope skipping
8 साल के बच्चे ने रस्सी कूद में बनाया रिकॉर्ड
बच्चे ने एक मिनट में 203 बार रस्सी कूद कर लोगों को चौंका दिया। पंजाब के लुधियाना के गांव प्रताप सिंह वाला के रहने वाले आइरस प्रताप सिंह (8) ने इंडिया बुक आफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज किया है। रखबाग स्थित लुधियाना वेट लिफ्टिंग एंड बाडी बिल्डिंग क्लब में इंडिया बुक आफ रिकार्ड की ओर से मोस्ट रोप स्किपिंग इन वन मिनट और 30 मिनट इवेंट में यह कारनामा सफल कर लुधियाना का नाम रोशन किया है।
8 years old boy unique record in rope skipping
8 साल के बच्चे ने रस्सी कूद में बनाया रिकॉर्ड
इंडिया बुक आफ रिकार्ड के सदस्यों ने इसे मौके पर रिकार्ड किया है। इसमें आइरस ने एक मिनट में 203 बार रस्सी कूद कर रिकार्ड कायम किया है। इससे पहले एमपी की रहने वाली सौम्या अग्रवाल ने एक मिनट में 160 बार रस्सी कूद कर गोल्ड बुक आफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया था। इसके बाद 30 मिनट तक रस्सा कूद में आइरस सिर्फ 10 मिनट तक 1500 बार रस्सा कूदने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
8 years old boy unique record in rope skipping
8 साल के बच्चे ने रस्सी कूद में बनाया रिकॉर्ड
पिता गुरजीत ने बताया कि 10 दिन के बाद यह कार्यक्रम फिर से होगा। इसमें वह लगातार 30 मिनट तक रस्सा कूदेगा। रिकार्ड बनाने पर लुधियाना वेट लिफ्टिंग एंड बाडी बिल्डिंग क्लब के सदस्यों, कांग्रेसी व बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मौके पर बधाई दी। पिता गुरजीत सिंह ने बताया कि वह इसके बाद अब गिनीज बुक आफ रिकार्ड में आइरस का नाम दर्ज करवाना चाहते हैं। इसके लिए वह उसे ओर प्रेक्टिस करवाएंगे।
विज्ञापन
8 years old boy unique record in rope skipping
8 साल के बच्चे ने रस्सी कूद में बनाया रिकॉर्ड
इससे पहले गिनीज बुक में 32 मिनट तक लगातार रस्सा कूदने का रिकार्ड बना हुआ है। जबकि आइरस इस रिकार्ड को तोड़ 40 से 45 मिनट तक लगातार रस्सा कूद कर अपना रिकार्ड कायम करेगा। आइरस की माने तो वह आंखों पर पट्टी बांध कर भी रस्सी कूद लेता है और डिजाइन स्किपिंग भी कर लेता है। यह कर्तब 10 से 15 मिनट तक बिना रुके कर सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed