फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए भारतीयों ने किया कमाल, बना डाला इंसान जैसा रोबोट, जानें खूबियां

Thu, 15 Jun 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Thu, 15 Jun 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
india's first human robot invented by indian students
इंसान जैसा रोबोट - फोटो : डेमो फोटो
भारतीयों ने एक ऐसा कमाल कर दिखाया है कि चीन भी चौंक जाएगा। दरअसल, देश का पहला इंसान जैसा रोबोट तैयार किया गया है। यकीं नहीं होता तो देखिए।
india's first human robot invented by indian students
इंसान जैसा रोबोट
आपने ऐसे रोबोट तो बहुत देखे होंगे, जो एक सामान्य जगह पर चल और घूम सकते हैं। हरियाणा के हिसार स्थित जीजेयू इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन बीटेक फाइनल ईयर के विद्यार्थियों ने ऐसा रेबोट तैयार किया, जो हर परिस्थिति में आगे बढ़कर अपनी मंजिल तक पहुंच जाता है। छात्र मोहित सरदाना, गोरव डोरा और निधि कायरो ने मिलकर ढाई साल के कड़ी मेहनत के बाद यह रोबोट तैयार किया है।

 
india's first human robot invented by indian students
इंसान जैसा रोबोट
यह रोबोट एक सामान्य मनुष्य की भांति चलता-फिरता और घूमता है। इस रोबोट में सबसे खास बात यह है कि इसके पास अपने खुद का दिमाग है और यह 360 डिग्री पर घूम सकता है। सीढ़ियों, पहाड़ों और उबड़-खाबड़ जगह पर आराम से चल सकता है। इस दौरान अगर यह गिर भी जाता है। तो यह एक सामान्य व्यक्ति की भांति उठकर खड़ा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
india's first human robot invented by indian students
इंसान जैसा रोबोट
इसको बनाने में छह मशीनों का प्रयोग किया गया है। जिनके काम करने की अलग-अलग प्रक्रिया है। अगर किसी वजह से रोबोट गिर जाता है या संतुलन बिगड़ जाता है। उस समय मशीनें अलग-अलग दिशा में काम करना शुरू कर देती हैं। उसके बाद रोबोट पहले जैसे स्थिति में आ जाता है। मोहित सरदाना ने बताया कि इसका प्रयोग आर्मी में दुश्मनों पर नजर रखने और हमला करने के लिए प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
india's first human robot invented by indian students
रोबोट
इसके अलावा खेतों में ऊबड़-खाबड़ जगह पर काम करने के लिए यह किसानों की भी सहायता कर सकता है। गोरव डोरा ने बताया कि यह रोबोट प्रोफेसर अजय पूनिया की देखरेख में बनाया गया है। इस उपलब्धि पर ईसीई विभाग के चेयरमैन संजीव ढुल व प्रोफेसर संदीप आर्य ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed