फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

6 नवजात बच्चों का बना 'काल', ये कैसा अस्पताल?

Tue, 25 Nov 2014 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 25 Nov 2014 10:17 AM IST
विज्ञापन

6 नवजात बच्चों का बना 'काल', ये कैसा अस्पताल?

6 child dead in ludhiana mother and cear child hospital, dispute

पंजाब के लुधियाना के सिविल अस्पताल में नए खुले मदर-चाइल्ड केयर अस्पताल में 2 दिन में ही 6 बच्चों की मौत हो गई। इससे सेहत विभाग में हड़कंप मच गया है। सेक्रेटरी हेल्थ, डायरेक्टर हेल्थ और डिप्टी कमिश्नर की प्राथमिक जांच के बाद सेहत मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने काम में लापरवाही के चलते स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अलका मित्तल को सस्पेंड कर दिया है।

6 नवजात बच्चों का बना 'काल', ये कैसा अस्पताल?

6 child dead in ludhiana mother and cear child hospital, dispute

अस्पताल के सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. आरके करकरा का ट्रांसफर करने का आदेश जारी कर दिया किया गया है। सेहत मंत्री ज्याणी ने सोमवार को सर्किट हाउस में आयोजित कांफ्रेंस में बताया कि विस्तृत जांच रिपोर्ट सात दिन में मांगी गई है। इस दौरान ज्याणी ने साफ किया है कि जांच के बाद हर आरोपी को सजा दी जाएगी।

6 नवजात बच्चों का बना 'काल', ये कैसा अस्पताल?

6 child dead in ludhiana mother and cear child hospital, dispute

ज्याणी के अनुसार यदि किसी भी बच्चे की मौत में सरकार की गलती पाई जाती है तो उसके परिवार को एक लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। ज्याणी ने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर तीन बच्चे गर्भ में ही सांस नहीं ले रहे थे, जबकि दो बच्चों को बचाया जा सकता था, यहां पर डॉक्टर से चूक हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 नवजात बच्चों का बना 'काल', ये कैसा अस्पताल?

6 child dead in ludhiana mother and cear child hospital, dispute

सोमवार को भी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। हेल्थ डायरेक्टर डॉ. जतिंदर कौर का कहना है कि बच्चा गर्भ में ही सांस नहीं ले रहा था, इन हालत में मां को बचाना प्राथमिकता रहती है।  स्वास्थ्य मंत्री ज्याणी ने घटना के बाद कहा कि अब तक जितना भी काम सेहत विभाग की बेहतरी के लिए सरकार ने किया है, उससे ज्यादा की बदनामी हो गई है।

विज्ञापन

6 नवजात बच्चों का बना 'काल', ये कैसा अस्पताल?

6 child dead in ludhiana mother and cear child hospital, dispute

पत्रकारों के सवालों की बौछार पर ज्याणी बोले जिन्ने मर्जी सवाल पुच्छो, पर साडी इज्जत बचाओ। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में पाया गया कि डॉक्टर मौके पर नहीं पहुंची थी। लुधियाना के सिविल अस्पताल में प्रति माह 550 डिलीवरी की जा रही हैं। पूरे पंजाब में 53 फीसदी डिलीवरी सरकारी अस्पतालों में की जा रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed