फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

500-1000 के नोट बंद, नकली सिक्कों की असली सच्चाई भी सुन लीजिए

Thu, 10 Nov 2016 09:20 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 10 Nov 2016 09:20 AM IST
विज्ञापन
500 and 1000 rupees note ban, know the real story of fake coin
नकली सिक्कों का मास्टरमाइंड

बीते दिनों दिल्ली में पकड़ी गई नकली सिक्कों की फैक्ट्री का मालिक और यह कारोबार करने वाले गिरोह का सरगना असल में एक कार डेकोरेटर था, जो इन दिनों जेल में है। दिल्ली के रोहिणी में नकली सिक्को के साथ पकड़े गए चरखी दादरी के एक कार डेकोरेशन संचालक आरोपी नरेश कुमार ने कई अहम खुलासे किए थे।

500 and 1000 rupees note ban, know the real story of fake coin
नकली सिक्के बनाने वाली फैक्ट्री - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक चरखी दादरी निवासी नरेश कुमार ने सन 1999 में अपने घर में ही कार डेकोरेशन की दुकान खोली थी। इसके कुछ सालों बाद वहां कुछ और ऐसी ही दुकान खुल गईं। इस कारण दुकान से ज्यादा इनकम होनी बंद हो गई, इसलिए दुकान बेचकर वह परिवार समेत दिल्ली चला गया।

500 and 1000 rupees note ban, know the real story of fake coin
नकली सिक्के बनाने वाली फैक्ट्री - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में नरेश ने झज्जर निवासी सोनू व राजू के साथ मिलकर नकली सिक्कों का कारोबार करना शुरू कर दिया। वह नकली सिक्के कमीशन लेकर सप्लाई का कार्य करता था। इन सिक्कों को वह टॉल प्लाजा, मॉल, चाय व पान की दुकान और शादी समारोह के लिए सप्लाई करता था। बीती 2 अक्तूबर को ही वह पकड़ा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
500 and 1000 rupees note ban, know the real story of fake coin
नकली सिक्के बनाने वाली फैक्ट्री - फोटो : अमर उजाला

ऐसे पहचानें नकली सिक्के: 10 रुपये के जिस सिक्के पर 10 तीली बनी हो वही सिक्का असली है, इस भ्रम में लोग 15 तीलियों की छाप वाला सिक्का लेने से कतरा रहे हैं। लोग 10 के उसी सिक्के का लेनदेन कर रहे हैं जिसमें रुपए का चिन्ह अंकित हो और 10 तीलियां बनी हो। जबकि 15 तीली वाले 10 के जिस सिक्के को नकली कहकर लेनदेन से इनकार किया जा रहा है, वह भी असली है। रिजर्व बैंक ने भी स्पष्ट किया है कि इसे लेने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
500 and 1000 rupees note ban, know the real story of fake coin
नकली सिक्के बनाने वाली फैक्ट्री - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, 15 तीली वाला 10 का सिक्का पहली ढलाई का है। बाद की ढलाई वाले सिक्कों के मुकाबले उसकी बनावट में थोड़ी भिन्नता है। इसके अलावा 10 के सिक्के की पहली ढलाई के बाद ही रुपए का चिह्न जारी हुआ। बाद के सिक्कों की ढलाई में इस चिह्न का इस्तेमाल किया गया। सुंदरता और सफाई के मामले में भी पहली ढलाई का सिक्का बाद के सिक्कों से कमतर है। इसी भ्रम में लोग 15 तीली वाले सिक्के को नकली मान बैठे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed