देखिए, ये हैं मणप्पुरम गोल्ड लुधियाना से 3 करोड़ लूटने वाले
मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस कंपनी में हथियारों के बल पर साढ़े तीन करोड़ का सोना लूटने वाले लुटेरों को देखिए। वारदात पंजाब के लुधियाना में अंजाम दी गई थी।
देखिए, ये हैं मणप्पुरम गोल्ड लुधियाना से 3 करोड़ लूटने वाले
पुलिस इन लुटेरों को तलाशने में जी जान से जुटी है, लेकिन इनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे से मिली फोटो के जरिए लुटेरों तक पहुंचने की कोशिश भी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, लेकिन उसके हाथ कुछ खास नहीं लगा।
देखिए, ये हैं मणप्पुरम गोल्ड लुधियाना से 3 करोड़ लूटने वाले
एसीपी आत्मनगर रमनदीप सिंह ने कहा कि पुलिस के पास सिर्फ सीसीटीवी फुटेज और फोटोग्राफ हैं। जिसके आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार को भी गिल रोड स्थित घटनास्थल का दौरा किया और वहां कुछ लोगों से पूछताछ की।
देखिए, ये हैं मणप्पुरम गोल्ड लुधियाना से 3 करोड़ लूटने वाले
मणप्पुरम गोल्ड लोन प्राइवेट लिमिटेड के दफ्तर से वीरवार को जब साढ़े तीन करोड़ रुपये का सोना लूटा जा रहा था, तब कंपनी के हेड आफिस में अधिकारी इस वारदात को लाइव देख रहे थे। इसके बावजूद पुलिस को सूचना नहीं दी गई। वहीं लुधियाना दफ्तर में सुरक्षा इंतजामों की धज्जियां लगातार उड़ाई जा रही थीं। करोड़ों के सोने की सुरक्षा में तैनात गार्ड के पास सिर्फ एक लकड़ी का डंडा था। एडीसीपी क्राइम मुखविंदर सिंह ने इस बात की पुष्टि की है।
देखिए, ये हैं मणप्पुरम गोल्ड लुधियाना से 3 करोड़ लूटने वाले
एडीसीपी मुखविंदर सिंह ने कहा कि लुधियाना में ऐसी ही फाइनेंस कंपनियों की करीब दस ब्रांच हैं, जो अलग-अलग इलाकों में है। फाइनेंस कंपनियों को पुलिस की तरफ से दफ्तरों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने, हूटर लगवाने और हथियार से लैस सिक्योरिटी गार्ड रखने के निर्देश जारी किए गए हैं, लेकिन गिल रोड स्थित मणप्पुरम गोल्ड की इस ब्रांच में सीसीटीवी कैमरे के अलावा कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं थे।