रो पड़ी महिला कर्मी, 'साहब! गोली मार दो पर रोटी मत छीनो'
रोहतक के वैश्य पब्लिक स्कूल में 24 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। निकाले गए कर्मचारियों ने स्कूल पर ताला जड़ हड़ताल शुरू कर दी। तस्वीरें।
रो पड़ी महिला कर्मी, 'साहब! गोली मार दो पर रोटी मत छीनो'
कर्मचारियों ने किसी भी स्टाफ या बच्चे को अंदर नहीं जाने दिया। हड़ताल खत्म करवाने पहुंचे एसडीएम और डीएसपी के सामने महिला कर्मियों के आंसू छलक पड़े। कर्मियों ने हाथ जोड़कर कहा- साहब! गोली मार दीजिए, लेकिन रोटी मत छीनिए। नौकरी से हटने के बाद भूखे मरने की नौबत आ जाएगी।
रो पड़ी महिला कर्मी, 'साहब! गोली मार दो पर रोटी मत छीनो'
अधिकारियों ने आश्वासन देकर बमुश्किल हड़ताल खत्म कराई। अब कर्मचारियों एक चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई है, जो डीसी से मिलकर पक्ष रखेगी। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें वापस ड्यूटी पर नहीं लिया गया तो वे फिर से हड़ताल की जाएगी।
रो पड़ी महिला कर्मी, 'साहब! गोली मार दो पर रोटी मत छीनो'
इससे पहले, सोमवार सुबह 7 बजे कॉलेजियम सदस्य अजय गुप्ता के नेतृत्व में हटाए गए कर्मचारी इकट्ठा होकर स्कूल में पहुंच गए। गुस्साए कर्मचारियों ने स्कूल में ताला लगा दिया और हड़ताल पर बैठ गए। स्कूल में आने वाले बच्चों को समझाकर वापस घर भेज दिया गया। सुबह 10 बजे पहुंचे डीएसपी सुखबीर फौगाट ने कर्मचारियों को समझाया, लेकिन हड़ताली डीसी डी. के. बेहरा को मौके पर बुलाने की मांग करते रहे।
रो पड़ी महिला कर्मी, 'साहब! गोली मार दो पर रोटी मत छीनो'
मामला बिगड़ता देख एसडीएम दलबीर फौगाट कर्मचारियों के बीच पहुंचे। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि कर्मचारी अपनी चार सदस्यीय कमेटी गठित करें। कमेटी की डीसी से वार्ता कराकर समाधान का प्रयास करेंगे।