फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

असली 'उड़न सिख', जो 1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी विमानों पर पड़ा भारी

Sun, 18 Dec 2016 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sun, 18 Dec 2016 09:53 AM IST
विज्ञापन
1971 indo pak war hero paramvir nirmal jit singh sekhon profile and bravery story
निर्मलजीत सिंह सेखों
मिलिए देश के असली उड़न सिख से, जो 1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी विमानों पर अकेला ही भारी पड़ गया था। ऐसी रही बहादुरी की कहानी।
1971 indo pak war hero paramvir nirmal jit singh sekhon profile and bravery story
निर्मलजीत सिंह सेखों
ये हैं पंजाब में लु​धियाना के रूरका गांव में 17 जुलाई 1943 को जन्मे निर्मलजीत सिंह सेखों। सेखों ऐसे एकमात्र परमवीर चक्र विजेता वीर सपूत हैं, जिन्होंने 1971 में पाकिस्तान के विरुद्ध लड़ते हुए उस युद्ध में शहीद हुए, जिसमें भारत विजयी हुआ। महज 28 साल की उम्र में सेखों शहीद हो गए थे। जंग से कुछ ही महीने पहले उनका विवाह हुआ था और उसमें भी उन्होंने पत्नी मंजीत के साथ बहुत थोड़ा सा समय बिताया था।
1971 indo pak war hero paramvir nirmal jit singh sekhon profile and bravery story
निर्मलजीत सिंह सेखों
मरणोपरांत मिला परमवीर चक्रः 1971 के युद्ध में देश की रक्षा करते हुए 14 दिसंबर को सेखों शहीद हो गए थे। उनकी वीरता को देखते हुए 26 जनवरी 1972 को राष्ट्रपति वीवी गिरी ने उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया था। परमवीर चक्र वीरता के लिए दिए जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। निर्मलजीत सिंह सेखों इंडियन एयरफोर्स के एकमात्र परमवीर चक्र विजेता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
1971 indo pak war hero paramvir nirmal jit singh sekhon profile and bravery story
निर्मलजीत सिंह सेखों
निर्मलजीत सिंह श्रीनगर वायु सेना के हवाई अड्डे पर मुस्तैदी से तैनात थे और नेट हवाई जहाजों पर अपने करिश्मे के लिए निर्मलजीत सिंह उस्ताद माने जाते थे। 14 दिसंबर को एयरपोर्ट पर 6 पाक लड़ाकू विमानों ने हमला कर दिया। उस वक्त एयरपोर्ट पर धूल का बादल था। उड़ान भरना मुश्किल था। उन्हें उस निर्णायक पल में सिर्फ अपना नेट विमान सूझा और दुश्मन के F-86 सेबर जेट, जिन्हें निर्मलजीत सिंह को मार गिराना था।
विज्ञापन
1971 indo pak war hero paramvir nirmal jit singh sekhon profile and bravery story
निर्मलजीत सिंह सेखों
बस फिर क्या था, सेखों ने उड़ान भरी और पाकिस्तानी विमानों से भिड़ गए। सेखों ने दो दुश्मन जहाजों को मार गिराया और बाकियों को भी हमला करने से रोक दिया, लेकिन उनका अपना विमान हमले की चपेट में आ गया। जान गंवाने से पहले वह पाक विमानों को भगा चुके थे। सेखों की वीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुश्मन देश भी उनकी प्रशंसा करने से अपने आप को रोक नहीं पाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed