जांबाज ने सुनाई 14 हजार फुट ऊंची पोस्ट छीनने की कहानी
14 हजार फुट की ऊंचाई थी और जबरदस्त ठंड पड़ रही थी।
उसके बावजूद दुश्मनों को धूल चटाकर छीन ली थी पोस्ट। ये बताते हैं वीर चक्र
विजेता रणबीर सिंह। रिपोर्टः आशीष वर्मा
जांबाज ने सुनाई 14 हजार फुट ऊंची पोस्ट छीनने की कहानी
रणबीर बताते हैं कि 1965 के युद्ध में भारत ने पाकिस्तान के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है। युद्ध की शुरुआत में पाकिस्तान ने कच्छ में भारत के हिस्से पर कब्जा कर लिया था। इसका जवाब देने के लिए भारत ने कारगिल सेक्टर में 14 हजार फुट की ऊंचाई पर पाकिस्तान पोस्ट को कब्जा करने की प्लानिंग की। इस पोस्ट को प्वाइंट 13620 कहते हैं।
जांबाज ने सुनाई 14 हजार फुट ऊंची पोस्ट छीनने की कहानी
रणबीर ने बताया कि पोस्ट पर हमला करने की जिम्मेदारी चार राजपूत बटालियन की ब्रावो कंपनी को सौंपी गई। कंपनी के कमांडर मेजर बलजीत सिंह रंधावा थे और रणबीर उसमें बतौर वॉलंटियर शामिल थे। उन्हें शामिल किया गया, क्योंकि उन्हें इलाके की अच्छी जानकारी थी और वे कांफिडेंट थे कि युद्ध में अच्छा कर सकते हैं।
जांबाज ने सुनाई 14 हजार फुट ऊंची पोस्ट छीनने की कहानी
रणबीर बताते हैं कि 16 मई 1965 को उन्होंने कारगिल सेक्टर में बनी पोस्ट की रेकी की। उस समय काफी ठंड थी। सभी चोटियां बर्फ से ढकी हुई थी। 17 मई को दुश्मन की पोस्ट पर हमला करने की योजना बनाई गई। उनकी कंपनी दुश्मन की चौकी से करीब 300 गज की दूरी पर थी। धीरे-धीरे कंपनी आगे बढ़ रही थी।
जांबाज ने सुनाई 14 हजार फुट ऊंची पोस्ट छीनने की कहानी
रणबीर सिंह बताते हैं कि उस समय रात के ढाई बजे थे। कंपनी को लगा कि दुश्मनों को उनकी हलचल के बारे में पता नहीं होगा, लेकिन यह उनकी गलतफहमी थी। जब वे 150 गज दूर रह गए तो पाक की ओर से भारी फायरिंग शुरू हो गई। भारतीय फौज को संभलने का मौका नहीं मिला। ऐसा लगा कि कहीं सेना पीछे न हट जाए।