CM के हाथों 185 होनहारों का सम्मान, तस्वीरें
10वीं और 12वीं की परीक्षा में अव्वल रहे 185
होनहारों को 'मेधावी छात्र सम्मान' समारोह में मुख्यमंत्री ने सम्मानित
किया। देखिए तस्वीरें।
CM के हाथों 185 होनहारों का सम्मान, तस्वीरें
प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए शनिवार का दिन किसी ख्वाब के पूरे होने जैसा रहा। हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा में अपने-अपने जिले में धाक जमाने वाले प्रदेश के 185 विद्यार्थियों को खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में सम्मानित किया।
CM के हाथों 185 होनहारों का सम्मान, तस्वीरें
परीक्षाओं के आसमान में कामयाबी का इंद्रधनुष बिखेरने वाले विद्यार्थियों ने ‘अमर उजाला’ के ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ में हकीकत में बदले ख्वाब को जी भर के जीया।
CM के हाथों 185 होनहारों का सम्मान, तस्वीरें
मुख्यमंत्री सहित प्रदेश सरकार के मंत्रियों और विधायकों ने करीब दो घंटे तक कामयाबी के आसमां में परवाज करने को बेताब होनहारों की जमकर हौसलाअफजाई की।
CM के हाथों 185 होनहारों का सम्मान, तस्वीरें
करनाल के कुंजपुरा स्थित सैनिक स्कूल के मानेकशॉ ऑडिटोरियम में शनिवार शाम चार बजे शुरू हुआ समारोह ढाई घंटे चला। एसआरएम यूनिवर्सिटी के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम के लिए उत्साह ऐसा था कि प्रदेश भर के विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ सुबह से ही सैनिक स्कूल पहुंचने लगे थे।