{"_id":"831104c66c05b21cc318b81eff9050c6","slug":"17-years-girl-want-to-be-second-mary-kom-of-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटी तुझे सलाम: 17 की उम्र में बनी दूसरी 'मैरीकॉम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी तुझे सलाम: 17 की उम्र में बनी दूसरी 'मैरीकॉम'
Tue, 12 May 2015 07:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 12 May 2015 07:39 AM IST
विज्ञापन
बेटी तुझे सलाम: 17 की उम्र में बनी दूसरी 'मैरीकॉम'
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उम्र मात्र 17 साल और सपना है देश की की दूसरी मैरीकॉम बनने का। ये गजब का जज्बा है पंचकूला की नंदिनी में, जो अपने इस सपने को पूरा करने में जी जान से जुटी हैं। रिपोर्टः दीपक शाही, पंचकूला
बेटी तुझे सलाम: 17 की उम्र में बनी दूसरी 'मैरीकॉम'
2 of 5
नंदिनी नेशनल स्तर के पूर्व मुक्केबाज अरविंद ठाकुर की बेटी हैं। गर्दन में चोट के कारण वे जो नहीं कर पाए, वह अब उनकी बेटी ने कर दिखाने की ठानी है। अरविंद के अरमान थे कि वह विश्व स्तर मुक्केबाजी में दमखम दिखाएं। लेकिन एक हादसे में लगी गर्दन में चोट ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। फिर भी उन्होंने बेटी को इसके लिए आगे बढ़ाया।
बेटी तुझे सलाम: 17 की उम्र में बनी दूसरी 'मैरीकॉम'
3 of 5
नौ माह की ट्रेनिंग के जरिये उन्होंने बेटी नंदिनी को इस काबिल बनाया कि वह अब चीन में होने वाले विश्व स्तरीय मुकाबले में देश का प्रतिनिधित्व करेगी। पंचकूला सेक्टर-4 की नंदिनी के लिए सबसे बड़े गुरु उसके पिता हैं। नंदिनी कहती है कि उसे पिता से मां जैसा प्यार मिला है। पापा को जिस चीज का मलाल था उस मलाल को दूर करने के लिए ही वह उन्हें को देश की दूसरी मैरीकॉम बनाना चाहते हैं। नंदिनी सेक्टर-14 के लिटिल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल में दसवीं की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी तुझे सलाम: 17 की उम्र में बनी दूसरी 'मैरीकॉम'
4 of 5
आइबा जूनियर एंड यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रदेश से सिर्फ चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसमें पंचकूला की नंदिनी भी शामिल है। यह चैंपियनशिप 15 से 24 मई तक चाइना के ताइपे में आयोजित की जाएगी। इस चैंपियनशिप के लिए प्रदेश से चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसमें दो भिवानी, एक सोनीपत व एक पंचकूला की खिलाड़ी शामिल है। इस चैंपियनशिप में नंदिनी अंडर-17 आयुवर्ग में 75 किलो से कम वजन में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन
बेटी तुझे सलाम: 17 की उम्र में बनी दूसरी 'मैरीकॉम'
5 of 5
एक साल में नंदिनी की उपलब्धियां- पंचकूला में आयोजित जिला बाक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, 49वीं हरियाणा स्टेट स्कूल टूर्नामेंट के बॉक्सिंग इवेंट में स्वर्ण पदक, 10-14 नवंबर को तेलांगना में आयोजित 60वीं नेशनल स्कूल गेम्स में स्वर्ण पदक, 11 से 15 जनवरी 2015 में भिवानी में आयोजित हरियाणा इंटर सेंटर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।