एक 12वीं पास लड़के के साथ आखिर ऐसा क्या हुआ कि उसने फांसी लगा ली। उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा, देखिए
घटना पंजाब के संगरूर की है, जहां सुनाम के गांव छाजली में जिंदगी से निराश बीस वर्षीय नौजवान वरिंदर सिंह लक्खी ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने बारहवीं तक पढ़ाई की थी।
उसके बिस्तर से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें वरिंदर सिंह ने अपनी तकलीफों के बारे में लिखा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर लाश परिजनों को सौंप दी है।
मामले के जांच अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया कि छाजली के रोजा पत्ती में वरिंदर सिंह घर में अकेला रहता था। मंगलवार की रात उसने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके बिस्तर से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें वरिंदर से लिखा है कि ‘मैं अंबरों टूटिया तारा, जिसनूं कोई नहीं सहारा।’
वरिंदर ने लिखा है कि अपनी जिंदगी से तंग आकर वह मौत के आगोश में समा रहा है। मैंने अपनी जिंदगी में भारी तकलीफें झेली हैं और उसकी मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं माना जाए। बचपन में ही वरिंदर सिंह के पिता की मौत हो गई थी।