{"_id":"599be03b4f1c1b930a8b4a5a","slug":"11-years-old-heena-is-pakistani-unique-story-of-pak-girl-born-in-indian-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत पर गोलियां बरसाने वाले पाकिस्तान ने दिखाई जिंदादिली, तारीफ-ए-काबिल है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत पर गोलियां बरसाने वाले पाकिस्तान ने दिखाई जिंदादिली, तारीफ-ए-काबिल है
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Wed, 23 Aug 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
अमृतसर में वाघा बॉर्डर
भारत पर आए दिन गोलियां बरसाने वाला पाकिस्तान भी दिल रखता है, क्योंकि हाल ही में एक मामले में देश ने ऐसी जिंदादिली दिखाई, जानकर आप कहेंगे बहुत बढ़िया किया।
pakistani girl heena
तस्वीर में दिख रही ये बेटी पाकिस्तानी है या हिन्दुस्तानी, फैसला हो गया है। दरअसल, 11 साल की हिना को पाकिस्तानी ने अपनी बेटी मान लिया है। ऐसे में जेल से उसकी रिहाई और वतन वापसी की संभावना बढ़ गई है। ऐसे में करीब 11 वर्षों से अमृतसर सेंट्रल जेल में बंद बेकसूर हिना के हाथों में आजादी का रंग चढ़ने लगा है। सोमवार को भारत स्थित पाक दूतावास के अधिकारियों ने हिना से मुलाकात की। हिना इस दौरान अधिकारियों से पूछती रही कि...अंकल हम कब रिहा होंगे।
pakistani girl heena
सेंट्रल जेल की बंद दीवारों में अब तक जिंदगी गुजारने वाले हिना को आजादी कब मिलेगी, यह अभी तय नहीं है। लेकिन एक बात साफ हो गई है कि पाक ने हिना को अपनी बेटी मान लिया है। हिना की अम्मी फातिमा और खाला मुमताज तीनों ट्राजिंट कैंप में हैं। फातिमा व मुमताज दोनों हेरोइन तस्करी में सजा काट चुकी हैं। जुर्माने की चार लाख की रकम सब दा भला नाम की समाजसेवी संस्था ने जमा करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दस साल की हिना पाकिस्तानी है या हिन्दुस्तानी
- फोटो : अमर उजाला
हिना की रिहाई को लेकर सबसे बड़ी बाधा यह थी कि उसका जन्म भारतीय जेल में हुआ। हिना की नागरिकता पाकिस्तानी है या हिंदुस्तानी इस बात को लेकर दोनों मुल्क आमने-सामने थे। हिना चूंकि अमृतसर सेंट्रल जेल में पैदा हुई, उसे यह नहीं पता कि पाकिस्तान किस चिड़िया का नाम है। हिना हिन्दी बोलती है, उस उर्दू जुबान नहीं आती। वो भारत माता की जय कहती है। वह सुभाष चंद्र बोस को जानती है, जिन्ना को नहीं। भगत सिंह को जानती है, लेकिन लाहौर से अनभिज्ञ है।
विज्ञापन
दस साल की हिना पाकिस्तानी है या हिन्दुस्तानी?
- फोटो : अमर उजाला
सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा गाती है, लेकिन यह नहीं जानती कि पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम कौन हैं। सोमवार हिना से जेल में मुलाकात कर लौटी उनकी वकील एडवोकेट नवजोत कौर चब्बा कहती हैं कि हिना खुश है, उसे उम्मीद है कि वह जल्द ही अपने वतन पाक रवाना हो सकेगी। हिना की मां फातिमा व खाला मुमताज भी खुश हैं। पाक दूतावास के अधिकारियों ने हिना व उनकी अम्मी और खाला से मुलाकात करके कहा कि अल्लाह ने चाहा तो इसी महीने हिना की पाक वापसी हो सकेगी।