{"_id":"5e7109618ebc3ea7cc69dc7d","slug":"tourist-industry-loss-of-six-crore-on-the-first-day-due-to-taj-mahal-shut-down","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना के खौफ से ताज में सन्नाटा, सैलानियों का दिल टूटा, पर्यटन को छह करोड़ का घाटा","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
कोरोना के खौफ से ताज में सन्नाटा, सैलानियों का दिल टूटा, पर्यटन को छह करोड़ का घाटा
Wed, 18 Mar 2020 12:34 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल में पसरा सन्नाटा
- फोटो : Amar Ujala
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए ताजमहल समेत देश भर के स्मारक मंगलवार से बंद कर दिए गए। सुबह छह बजे ही पर्यटक ताज पहुंच गए और गेट खुलने का इंतजार किया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के स्टाफ ने सैलानियों को स्मारक बंद होने की जानकारी देते हुए नोटिस दिखाया। 6500 से ज्यादा सैलानी मंगलवार को ताजमहल के दीदार के बिना ही लौटे।
दूर से देख पाए ताजमहल की झलक
- फोटो : Amar Ujala
सात समंदर पार से आए विदेशी सैलानियों को ताजमहल की झलक देखकर ही लौटना पड़ा। वो ताज में अंदर प्रवेश नहीं कर पाए। सोमवार रात में जारी किए गए आदेश की जानकारी उन्हें नहीं पहुंची थी। रात में होटलों में रुके पर्यटक सुबह सूर्योदय के समय ताज निहारने के लिए पहुंच गए। 31 मार्च तक ताजमहल बंद होने की जानकारी पर वो मायूस लौटे। ताज सुरक्षा में लगे जवानों ने उन्हें दशहरा घाट भेज दिया, जहां से ताज की झलक देखकर लौटे।
ताजमहल के पीछे दशहरा घाट
- फोटो : Amar Ujala
दोपहर से दशहरा घाट, महताब बाग व्यू प्वाइंट भी बंद
सुबह तो ताजमहल पहुंचे पर्यटकों को दशहरा घाट और यमुना व्यू प्वाइंट, महताब बाग तक जाने दिया गया, पर दोपहर में जैसे ही भीड़ बढ़ी, ताज सुरक्षा पुलिस ने बैरियर से आगे पर्यटकों को नहीं जाने दिया। उनसे वापस होटल लौटने को कहा गया। मंगलवार को करीब 950 विदेशी और 5500 से ज्यादा भारतीय और सार्क देशों के पर्यटक ताजमहल के दीदार के लिए पहुंचे थे।

मायूम होकर लौटे पर्यटक
- फोटो : Amar Ujala
आगरा को 6 करोड़ से ज्यादा का नुकसान
ताजमहल समेत स्मारकों को बंद किए जाने से पहले ही दिन 6 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान पर्यटन उद्योग को झेलना पड़ा। अभी तक हर दिन डेढ़ से दो करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा था, लेकिन पूरी तरह से स्मारकों को 15 दिन के लिए बंद कर देने से नुकसान ज्यादा हुआ। टूर आपरेटरों पर 31 मार्च तक की बुकिंग तो पूरी तरह से निरस्त हो गई, वहीं अप्रैल में भी कैंसिलेशन के फोन और ई-मेल पूरे दिन आते रहे।

आगरा किला के बाहर पर्यटक
- फोटो : Amar Ujala
गाइड, फोटोग्राफर, टैक्सी, टूर आपरेटर खाली बैठे
ताजमहल और स्मारकों से आगरा के पांच लाख लोगों की रोजी रोटी चलती है। रिक्शा चालक, बैटरी ऑटो, टैक्सी ड्राइवर से लेकर गाइड, फोटोग्राफर, रेस्तरां, होटल, ऑपरेटर, करेंसी एक्सचेंजर, हैंडीक्राफ़्ट एंपोरियमों के संचालकों को पूरे दिन खाली बैठना पड़ा। ताज में 2500 से ज्यादा गाइड, 350 फोटोग्राफर काम कर रोजी रोटी कमाते हैं, जो मंगलवार को पूरी तरह बंद रही। शहर के 550 से ज्यादा होटल, 350 रेस्टोरेंट, 125 एंपोरियमों में पर्यटक नजर नहीं आए।