जब हम रेल का सफर करते है तो हम अपने साथ खाने पीने का भी सामान ले जाते हैं। सफर छोटा हो या बड़ा खाने की तो जरूरत होती ही है जिसे हमारा सफर आसानी से और आनंद के साथ कट जाए। जब से कोरोना का समय आया रेल का सफर भी बंद हुआ और उसमें मिलने वाला खाना भी बंद हो गया था, लेकिन अब जब सबकुछ शुरू हुआ है तो रेल में ही खाना मिलने लगा है। अगर आप भी हमेशा रेल यात्रा करते हैं तो आपको अब खाने की लिए सोचना नहीं होगा क्योंकि इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी IRCTC के ई- कैटरिंग के जरिए यात्री अपने मनपसंद रेस्ट्रोरेंट से अपना खाना ऑनलाइन ही आर्डर कर सकते हैं, ऑर्डर करते समय ही यह बता दिया जाएगा की खाना कब और किस स्टेशन पर मिलेगा। इसके लिए आपको कहीं भी जाने की जरुरत नहीं है। आर्डर आपकी सीट तक पहुंचा दिया जाएगा। आइए जानते है की कैसे ऑनलाइन आर्डर बुक किया जा सकता है -
{"_id":"61a9bc42545f743d7a2963a4","slug":"irctc-you-can-easily-book-online-food-through-irctc-official-website-know-the-process","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRCTC Food: आईआरसीटीसी की वेबसाइट से मिनटों में करें ऑनलाइन खाना ऑर्डर, ये रहा सरल तरीका","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
IRCTC Food: आईआरसीटीसी की वेबसाइट से मिनटों में करें ऑनलाइन खाना ऑर्डर, ये रहा सरल तरीका
Fri, 03 Dec 2021 04:17 PM IST
राजेश मिश्रा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश मिश्रा
Updated Fri, 03 Dec 2021 04:17 PM IST
विज्ञापन
IRCTC ई- कैटरिंग से कैसे ऑनलाइन खाना बुक करें
- फोटो : irctc Official website
IRCTC ई- कैटरिंग से कैसे ऑनलाइन खाना बुक करें
- फोटो : Pixabay
IRCTC ई- कैटरिंग से कैसे ऑनलाइन खाना बुक करें
- सबसे पहले आपको IRCTC की ई कैटरिंग की वेबसाइट www.ecatering.irctc.co.in पर लॉगिन करना होगा।
- उसके बाद अपना 10 अंको का पीएनआर नंबर डालना होगा।
- यात्री जिस रेल से यात्रा कर रहे है उसके आधार पर कैफे, आउटलेट, रेस्ट्रोरेंट का विकल्प क्लिक अपना आर्डर बुक कर सकते हैं।
IRCTC ई- कैटरिंग से कैसे ऑनलाइन खाना बुक करें
- फोटो : istock
- अपना खाना ऑर्डर करें और पेमेंट का विकल्प चुन लें।
- आप पेमेंट ऑनलाइन भी कर सकते हैं या कैश ऑन डिलीवरी भी कर सकते हैं।
- इसके बाद आपका खाना आपकी सीट पर पहुंचा दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC ई- कैटरिंग से कैसे ऑनलाइन खाना बुक करें
- फोटो : Istock
IRCTC की ई-कैटरिंग से लगभग 500 से ज्यादा फ़ूड आउटलेट जुड़े हुए है जिनमें Comesum, zoop, railrestro, rail food, Garg Rajdhani online food, Yatri's, Rail Recipe जैसे आउटलेट्स जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
IRCTC ई- कैटरिंग से कैसे ऑनलाइन खाना बुक करें
- फोटो : Istock
इस तरह से आप अपना ऑनलाइन फ़ूड रेल में बैठे बैठे आर्डर कर सकते हैं और अपने सफर को यादगार बना सकते हैं।