फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Business Roundup: लगातार चौथे दिन गिरा शेयर बाजार; सोना-चांदी रिकॉर्ड हाई से नीचे, यहां पढ़ें कारोबार की खबरें

Wed, 24 Sep 2025 08:31 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: रिया दुबे Updated Wed, 24 Sep 2025 08:31 PM IST
सार

Business Roundup: बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद लाल निशान पर बंद हुए। सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को रिकॉर्ड ऊंचाई से गिरावट आई। इस बीच, रुपया शुरुआती निचले स्तर से उबरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.72 पर लगभग स्थिर बंद हुआ। बिजनेस राउंडअप में पढ़ें कारोबार जगत की खबरें एक ही क्लिक में।

विज्ञापन
Business Roundup Gold Silver Price Share Market Rupee Dollar growth rate
बिजनेस राउंडअप - फोटो : amarujala.com

भारतीय और वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़ी कई खबरें मंगलवार को कारोबार जगत की सुर्खियां बनीं। बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद लाल निशान पर बंद हुए। डॉलर में सुधार और फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल द्वारा मंगलवार को दिए गए भाषण में की गई आक्रामक टिप्पणियों के कारण सोने की कीमतें अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से थोड़ी नीचे आ गई हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को रेलवे कर्मचारियों के लिए 1,866 करोड़ रुपये के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दे दी। आइए बिजनेस राउंडअप में इन खबरों पर विस्तार से एक नजर डालें।

Business Roundup Gold Silver Price Share Market Rupee Dollar growth rate
शेयर मार्केट - फोटो : amarujala.com

लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार

विदेशी पूंजी निकासी और अमेरिका में एच-1बी वीजा शुल्क में भारी वृद्धि की चिंता के कारण बुधवार को बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई। इस बीच, रुपया शुरुआती निचले स्तर से उबरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.72 पर लगभग स्थिर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 386.47 अंक या 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,715.63 पर बंद हुआ। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 112.60 अंक या 0.45 प्रतिशत गिरकर 25,056.90 पर आ गया। शेयर बाजार का पूरा हाल यहां जानें

Business Roundup Gold Silver Price Share Market Rupee Dollar growth rate
सोना-चांदी के दाम - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी

रिकॉर्ड ऊंचाई से गिरे सोने-चांदी के दाम

अमेरिकी फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल द्वारा ब्याज दरों में कटौती को लेकर सतर्क रुख अपनाने के बाद व्यापारियों द्वारा ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली करने से बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड ऊंचाई से गिरावट आई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली पीली धातु की कीमत 900 रुपये की गिरावट के साथ 1,18,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गई। वहीं सफेद धातु 600 रुपये घटकर 1,39,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई।  सर्राफा बाजार का हाल यहां विस्तार से जानें

विज्ञापन
विज्ञापन
Business Roundup Gold Silver Price Share Market Rupee Dollar growth rate
अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI

रेलवे के 10 लाख कर्मियों को दिवाली बोनस

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को रेलवे कर्मचारियों के लिए 1,866 करोड़ रुपये के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दे दी है। इससे 10.90 लाख कर्मचारियों को दिवाली से पहले उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए लाभ मिलेगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह बोनस उनके 78 दिनों के वेतन के बराबर है। हर साल दुर्गा पूजा/दशहरा की छुट्टियों से पहले पात्र रेल कर्मचारियों को पीएलबी का भुगतान किया जाता है।  पूरी खबर यहां विस्तार से जानें

विज्ञापन
Business Roundup Gold Silver Price Share Market Rupee Dollar growth rate
गौतम अदाणी - फोटो : amarujala.com

गौतम अदाणी ने शेयरधारकों को लिखा पत्र

हिंडनबर्ग रिसर्च ने सिर्फ अदाणी समूह को ही नहीं, बल्कि पूरे भारत को निशाना बनाया है। अदाणी समूह के मुखिया गौतम अदाणी ने बुधवार को कंपनी के शेयरधारकों को लिखे एक पत्र में यह बात कही है। अदाणी ने पत्र में अपने समूह को सेबी से मिली राहत की भी सराहना की। 18 सितंबर को शेयर बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से अदाणी समूह और गौतम अदाणी को राहत मिली है। नियामक ने इन्हें 2023 की शुरुआत में अब बंद हो चुके अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से लगाए गए अनियमितताओं के आरोपों से मुक्त कर दिया है। यहां विस्तार से जानें अदाणी ने शेयरधारकों को लिखे एक पत्र में क्या कहा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed