फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today

Gold Silver Price: रिकॉर्ड ऊंचाई से 900 रुपये गिरा सोना, चांदी में भी 600 रुपये की नरमी, जानें आज का भाव

Wed, 24 Sep 2025 05:42 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Wed, 24 Sep 2025 05:42 PM IST
सार

Gold Silver Price:  सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को रिकॉर्ड ऊंचाई से गिरावट आई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली पीली धातु की कीमत 900 रुपये की गिरावट के साथ 1,18,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गई। वहीं चांदी 600 रुपये घटकर 1,39,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today
सोना- चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिकी फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल द्वारा ब्याज दरों में कटौती को लेकर सतर्क रुख अपनाने के बाद व्यापारियों द्वारा ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली करने से बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड ऊंचाई से गिरावट आई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली पीली धातु की कीमत 900 रुपये की गिरावट के साथ 1,18,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना को 900 रुपये गिरकर 1,17,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं सफेद धातु 600 रुपये घटकर 1,39,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Cabinet Decisions: रेलवे के 10 लाख कर्मियों को दिवाली बोनस, बिहार के लिए ₹6 हजार करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी

विज्ञापन

पॉवेल की टिप्पणियों ने डाला असर

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि डॉलर में सुधार और फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल द्वारा मंगलवार को दिए गए भाषण में की गई आक्रामक टिप्पणियों के कारण सोने की कीमतें अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से थोड़ी नीचे आ गई हैं। गांधी ने कहा कि बुधवार को मामूली गिरावट के बावजूद, जारी भू-राजनीतिक अनिश्चितता के कारण सुरक्षित निवेश बहुमूल्य धातुओं की ओर बढ़ रहा है, जिससे सर्राफा कीमतों में बड़े सुधार को रोकने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक बाजार में गिरे सोने-चांदी के दाम

विदेशी बाजारों में हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 3,760.36 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। मंगलवार को यह 3,791.11 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गया था। हाजिर चांदी 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 43.87 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। मंगलवार को यह सफेद धातु 44.48 डॉलर प्रति औंस के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी।

मुनाफावसूली के कारण कीमतों में आई गिरावट 

कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी कमोडिटी रिसर्च कायनात चैनवाला ने कहा कि रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली के कारण हाजिर सोने में गिरावट आई। हालांकि इसके बाद कीमतों में तेजी आई है और वर्तमान में यह 3,760 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही है, क्योंकि बाजार पॉवेल के सतर्क रुख का आकलन कर रहे हैं और अमेरिका में मुद्रास्फीति तथा रोजगार के प्रमुख आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं।

भू-राजनीतिक तनाव के कारण सुरक्षित निवेश की मांग बनी रहेगी

ऑग्मोंट की अनुसंधान प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा कि पूर्वी यूरोप और पश्चिम एशिया में मौजूदा भू-राजनीतिक तनाव से भी सर्राफा कीमतों को समर्थन मिला। इससे सुरक्षित निवेश की मांग बनी रही। इससे कीमती धातु की गिरावट सीमित रही। चैनानी ने कहा कि निवेशक मौद्रिक नीति की दिशा के लिए अतिरिक्त सुराग की तलाश में अन्य फेड सदस्यों की टिप्पणियों पर बारीकी से नजर रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed