फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Business Roundup: रुपया सबसे निचले स्तर पर; सोना-चांदी में रिकॉर्ड हाई, एक ही क्लिक में पढ़ें बिजनेस की खबरें

Wed, 24 Sep 2025 02:02 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 24 Sep 2025 02:02 PM IST
सार

Business Roundup: भारतीय शेयर बाजार में अस्थिरता हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भी जारी रही। दोनों बेंचमार्क सूचकांक लगभग सपाट खुले और लाल निशान पर ही बंद हुए। एक तरफ रुपया अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है तो दूसरी ओर, सोना और चांदी नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए हैं। बिजनेस राउंडअप में पढ़ें कारोबार जगत की खबरें एक ही क्लिक में।

विज्ञापन
Business Roundup Gold Silver Price Share Market Rupee Dollar growth rate
बिजनेस राउंडअप - फोटो : amarujala.com

भारतीय और वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़ी कई खबरें मंगलवार को कारोबार जगत की सुर्खियां बनीं। भारतीय शेयर बाजार में अस्थिरता हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भी जारी रही। दोनों बेंचमार्क सूचकांक लगभग सपाट खुले और लाल निशान पर ही बंद हुए। भारतीय शेयर बाजार में घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) की सक्रियता में इस साल अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई है। डीआईआई ने सिर्फ 9 महीनों में ही रिकॉर्ड 5.3 लाख करोड़ के शेयर खरीदे हैं। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा। आइए बिजनेस राउंडअप में इन खबरों पर विस्तार से एक नजर डालें।

Business Roundup Gold Silver Price Share Market Rupee Dollar growth rate
बिजनेस राउंडअप - फोटो : amarujala.com

मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को लगातार तीसरे दिन उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद गिरावट के साथ बंद हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 57.87 अंक या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,102.10 पर बंद हुआ। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 32.85 अंक या 0.13 प्रतिशत गिरकर 25,169.50 पर आ गया। ऑटोमोबाइल की बुकिंग में तीव्र वृद्धि से ऑटो शेयरों में तेजी आई। अग्रणी कार निर्माता कंपनियों मारुति सुजुकी और हुंडई मोटर इंडिया की सोमवार को बंपर बिक्री हुई, जहां खरीदार नई जीएसटी व्यवस्था के तहत कम कीमत पर अपने पसंदीदा मॉडल खरीदने के लिए कतार में खड़े दिखे। शेयर बाजार का पूरा हाल यहां जानें

Business Roundup Gold Silver Price Share Market Rupee Dollar growth rate
रुपया बनाम डॉलर - फोटो : amarujala.com

52 पैसे टूटकर 88.82 प्रति डॉलर के सबसे निचले स्तर पर

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से एच-1बी वीजा शुल्क में भारी वृद्धि से बाजार में उथल-पुथल मचने के बीच मंगलवार को रुपये में गिरावट जारी रही। मंगलवार को कारोबार के दौरान रुपया 52 पैसे टूटकर 88.82 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निम्न स्तर पर आ गया। विदेशी मुद्रा व्यापारियों के अनुसार एच-1बी वीजा शुल्क में वृद्धि से भारत के आईटी क्षेत्र से धन प्रेषण और संभावित इक्विटी बिकवाली से जुड़ी चिंताएं पैदा हो गई हैं। यह भारतीय मुद्रा के लिए दोहरी मार है, ऐसे समय में जब इस वर्ष विदेशी निवेश पहले से ही कमजोर है। रुपये में गिरावट से जुड़ी यह खबर यहां पढ़ें विस्तार से

विज्ञापन
विज्ञापन
Business Roundup Gold Silver Price Share Market Rupee Dollar growth rate
बिजनेस राउंडअप - फोटो : amarujala.com

निजी क्षेत्र की रक्षा कंपनियों में दो अंकों की वृद्धि दर का अनुमान

भारत की निजी रक्षा कंपनियों की वृद्धि जारी रहेगी। क्रिसिल रेटिंग्स के अनुसार 2025-26 में मजबूत घरेलू मांग के कारण राजस्व में मजबूत वृद्धि देखने को मिलेगी। रेटिंग एजेंसी को उम्मीद है कि निजी रक्षा कंपनियां 16 से 18 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज करेंगी। यह वित्त वर्ष 2022 और 2025 के बीच 20 प्रतिशत की सीएजीआर के बाद है। रिसर्च और विकास (आरएंडडी) और पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) में निवेश ने कंपनियों की क्षमताओं को मजबूत किया है। इससे उन्हें बड़े ऑर्डर हासिल करने में मदद मिली। इस वित्त वर्ष के अंत तक कुल ऑर्डर बुक 55,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। पूरी खबर यहां पढ़ें

विज्ञापन
Business Roundup Gold Silver Price Share Market Rupee Dollar growth rate
बिजनेस राउंडअप - फोटो : amarujala.com

एसएंडपी ने भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.5% पर बरकरार रखा

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा। रेटिंग एजेंसी ने मोटे तौर पर अनुकूल रहे मानसून के बीच मजबूत घरेलू मांग का हवाला देते हुए यह अनुमान लगाया है। एसएंडपी ने यह भी कहा कि उसे इस वित्त वर्ष में आरबीआई की ओर से 25 आधार अंकों की कटौती की उम्मीद है। एजेंसी ने चालू वित्त वर्ष के लिए मुद्रास्फीति के अपने पूर्वानुमान को घटाकर 3.2 प्रतिशत कर दिया है। अप्रैल-जून तिमाही में भारत की जीडीपी 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी। यहां पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed