फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Hindenburg report wasn't simply an attack on Adani Group, Gautam Adani claims

Adani: 'हिंडनबर्ग रिसर्च ने सिर्फ हमें नहीं पूरे भारत को निशाना बनाया', शेयरधारकों को लिखे पत्र में गौतम अदाणी

Wed, 24 Sep 2025 02:20 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 24 Sep 2025 02:20 PM IST
सार

Adani: 'बंदरगाहों से लेकर बिजली तक कारोबार करने वाले इस अरबपति समूह के संस्थापक ने बुधवार को शेयरधारकों को लिखे एक पत्र में कहा कि यह रिपोर्ट सिर्फ अदाणी समूह की आलोचना नहीं थी। यह वैश्विक स्तर पर सपने देखने के भारतीय उद्यमों के साहस को सीधी चुनौती थी। अदाणी समूह के मुखिया ने आगे क्या कहा, आइए जानें।

विज्ञापन
Hindenburg report wasn't simply an attack on Adani Group, Gautam Adani claims
गौतम अदाणी - फोटो : PTI

विस्तार

हिंडनबर्ग रिसर्च ने सिर्फ अदाणी समूह को ही नहीं, बल्कि पूरे भारत को निशाना बनाया है। अदाणी समूह के मुखिया गौतम अदाणी ने बुधवार को कंपनी के शेयरधारकों को लिखे एक पत्र में यह बात कही है। अदाणी ने पत्र में अपने समूह को सेबी से मिली राहत की भी सराहना की।

विज्ञापन


बंदरगाहों से लेकर बिजली तक कारोबार करने वाले इस अरबपति समूह के संस्थापक ने बुधवार को शेयरधारकों को लिखे एक पत्र में कहा, "यह रिपोर्ट सिर्फ अदाणी समूह की आलोचना नहीं थी। यह वैश्विक स्तर पर सपने देखने के भारतीय उद्यमों के साहस को सीधी चुनौती थी।
विज्ञापन


अदाणी ने कहा, "समूह के लिए यह एक ऐसे परीक्षण की शुरुआत थी जिसने हमारी लचीलेपन के हर आयाम को प्रभावित किया। इसने हमारे शासन, हमारे उद्देश्य और यहां तक कि इस विचार पर भी सवाल उठाया कि भारतीय कंपनियां पैमाने और महत्वाकांक्षा के मामले में दुनिया का नेतृत्व करने का साहस कर सकती हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

अदाणी-हिंडनबर्ग मामले में सेबी ने क्या कहा है?

18 सितंबर को शेयर बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से अदाणी समूह और गौतम अदाणी को राहत मिली है। नियामक ने इन्हें 2023 की शुरुआत में अब बंद हो चुके अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से लगाए गए अनियमितताओं के आरोपों से मुक्त कर दिया है। समूह को स्टॉक में हेराफेरी और संबंधित पक्ष के लेन-देन का खुलासा न करने से जुड़े दो मामलों में सेबी की ओर से बरी कर दिया गया है। 


गौतम अदाणी ने पत्र में आगे कहा, "सेबी के स्पष्ट और अंतिम वचन के साथ, सत्य की जीत हुई है, या जैसा कि हम हमेशा कहते आए हैं, 'सत्यमेव जयते' (सत्य की ही जीत होगी)। जिसका उद्देश्य हमें कमजोर करना था, उसने हमारी नींव को और मजबूत कर दिया है।" 

अदाणी समूह की कंपनियों पर क्या आरोप थे?

जानकारी के अनुसार इन मामलों में अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड, अदाणी पोर्ट्स लिमिटेड, अदाणी एनर्जी लिमिटेड और अदाणी पावर लिमिटेड की ओर से कुछ शेयरधारकों को गलत तरीके से सार्वजनिक शेयरधारकों के रूप में वर्गीकृत करने के आरोप शामिल थे। अदाणी समूह की इन कंपनियों ने अपने नवीनतम वित्तीय विवरणों में बताया था कि सेबी गलत वर्गीकरण के आरोपों की जांच कर रहा है।



गौतम अदाणी ने पत्र में कहा, "इसका (हिंडनबर्ग रिपोर्ट) उद्देश्य हमें चोट पहुंचाना था, पर वह हमारी नींव को मजबूत करके के मामले में एक निर्णायक मोड़ बन गया है...यह आपका विश्वास ही था जिसने हमें स्थिर रखा, आपका धैर्य जिसने हमें संभाला और आपका विश्वास जिसने हमें साहस दिया। इस असाधारण समर्थन के लिए, मैं आपका तहे दिल से आभारी हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed