फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mysterious Places in India: भारत की वो पांच रहस्यमयी जगहें, जो वैज्ञानिकों के लिए आज भी हैं रहस्य

Fri, 11 Apr 2025 07:33 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 11 Apr 2025 07:33 PM IST
सार

Mysterious Places in India: भारत में कई अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाली जगहे हैं। इसके साथ ही कई जगहें रहस्यों से भरी हुई हैं। इन रहस्यों के बारे में आज तक कोई पता नहीं लगा पाया है। आज हम आपको अपनी खबर में भारत की कुछ रहस्यमयी जगहों के बारे में बताएंगे।

विज्ञापन
Top 5 Mysterious Places in India to visit That Even Science Can not Explain bharat ki rahasyamayi jagah
भारत की वो पांच रहस्यमयी जगहें - फोटो : Adobe Stock

Mysterious Places in India: भारत में कई अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाली जगहे हैं। इसके साथ ही कई जगहें रहस्यों से भरी हुई हैं। इन रहस्यों के बारे में आज तक कोई पता नहीं लगा पाया है। आज हम आपको अपनी खबर में भारत की कुछ रहस्यमयी जगहों के बारे में बताएंगे। इन जगहों के रहस्यों को जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। 



रूपकुंड झील 

भारत में कई झीलें मौजूद हैं, जिनमें कई बेहद रहस्यमयी हैं। हिमालय की रूपकुंड झील को भी रहस्यमयी माना जाता है। ब्रिटिश के फॉरेस्ट गार्ड को साल 1942 में इस झील के भीतर सैकड़ों नर कंकाल मिले थे। अभी भी झील में मानवों के कंकाल और हड्डियां पड़ी हुई हैं। यह झील समुद्रतल से करीब 5,029 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह झील हिमालय की तीन चोटियों के बीच स्थित है जिसे त्रिशूल जैसा दिखने की वजह से त्रिशूल का नाम दिया गया है। उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में स्थित त्रिशूल भारत की सबसे ऊंची पर्वत चोटियों में शामिल है। रूपकुंड झील को कंकालों की झील भी कहा जाता है। मानवविज्ञानी और वैज्ञानिक इस रहस्य को जानने के लिए अध्ययन कर रहे हैं। 
 

Top 5 Mysterious Places in India to visit That Even Science Can not Explain bharat ki rahasyamayi jagah
भारत की वो पांच रहस्यमयी जगहें - फोटो : Adobe Stock

वृंदावन का मंदिर

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित वृन्दावन एक महत्वपूर्ण धार्मिक व ऐतिहासिक स्थल है। वृन्दावन भगवान श्रीकृष्ण की लीला से जुड़ा है। वृंदावन में एक ऐसा मंदिर है जो अपने आप ही खुलता है और बंद होता है। इस मंदिर का नाम रंगमहल है। मान्यता है कि निधिवन परिसर में स्थित रंगमहल में भगवान श्रीकृष्ण रात्रि में शयन करते हैं। मंदिर में हर रोज प्रसाद के तौर पर माखन-मिश्री रखी जाती है। इसके अलावा भगवान कृष्ण के सोने के लिए पलंग भी रखी जाती है। सुबह जब मंदिर खोला जाता है, तो ऐसा लगता है कि इस बिस्तर पर कोई सोया था और प्रसाद भी ग्रहण किया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि अंधेरा होते ही इस मंदिर के दरवाजे अपने आप ही बंद हो जाते हैं। 
 

Top 5 Mysterious Places in India to visit That Even Science Can not Explain bharat ki rahasyamayi jagah
भारत की वो पांच रहस्यमयी जगहें - फोटो : Adobe Stock

अलेया भूत लाइट

पश्चिम बंगाल का दलदली इलाका भी रहस्यों से भरा हुआ है। कहा जाता है कि यहां पर कई बार रहस्यमयी रोशनी देखने को मिलती है। स्थानीय लोग बताते हैं कि यह रोशनी मछुआरों की आत्माएं हैं जिनकी मछली पकड़ते समय किसी वजह से मौत हो गई थी। यह भी कहा जाता है कि जो मछुआरा इस रोशनी को देखता है, तो वह रास्ता भटक जाता है या उसकी जल्द ही मौत हो जाती है। दलदली क्षेत्रों से कई बार मछुआरों के शव बरामद किए गए हैं। लेकिन स्थानीय प्रशासन यह नहीं मानता है कि ऐसा भूतों की वजह से हुआ है। वैज्ञानिकों ने आशंका जताई है कि दलदली क्षेत्रों में अक्सर मीथेन गैस बनती है। उससे किसी तत्व के संपर्क में आने के रोशनी पैदा होती है। 

Mysterious Places: ये हैं दुनिया की पांच रहस्यमयी जगहें, वैज्ञानिकों के लिए आज भी हैं अबूझ पहेली

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 Mysterious Places in India to visit That Even Science Can not Explain bharat ki rahasyamayi jagah
भारत की वो पांच रहस्यमयी जगहें - फोटो : Adobe Stock

जतिंगा गांव 

असम के दिमा हासो जिले की पहाड़ी में स्थित जतिंगा घाटी को पक्षियों के सुसाइड प्वाइंट के तौर पर जाना जाता है। जतिंगा गांव में मानसून बीत जाने के बाद एक ऐसा आवरण बनता है कि स्थिति धुंध पड़ने के समान हो जाती है और इसी समय गांव में एक अजीब घटना होती है। दरअसल, यहां के स्थानीय और प्रवासी पक्षियों में एक अजीब व्यवहार परिवर्तन दिखाई देता है। हर साल सितंबर महीने में जतिंगा गांव पक्षियों की आत्महत्या के कारण सुर्खियों में आ जाता है। इस जगह पर न सिर्फ स्थानीय पक्षी बल्कि प्रवासी पक्षी भी पहुंच कर सुसाइड कर लेते हैं। इस वजह से जतिंगा गांव काफी रहस्यमयी माना जाता है। 

आत्महत्या करने की प्रवृत्ति, तो इंसानों में आम है, लेकिन पक्षियों के मामले में यह बात बिल्कुल अलग हो जाती है। जतिंगा गांव में पक्षी तेजी से उड़ते हुए किसी इमारत या पेड़ से टकरा जाते हैं, जिससे उनकी मौत हो जाती है। ऐसा इक्का-दुक्का नहीं, बल्कि हजारों पक्षियों के साथ होता है। सबसे अजीब बात, तो यह है कि पक्षी शाम 7 से रात 10 बजे के बीच ही ऐसा करते हैं, जबकि आम मौसम में इन पक्षियों की प्रवृति दिन में ही बाहर निकलने की होती है और रात में वे घोंसले में लौट जाते हैं। यह आज भी रहस्य है। 

Zara Hatke: यूपी के इस गांव का नाम लेने में महिलाएं शर्माती हैं और पुरुष हसंते हैं, जानकर आप पकड़ लेंगे माथा

विज्ञापन
Top 5 Mysterious Places in India to visit That Even Science Can not Explain bharat ki rahasyamayi jagah
भारत की वो पांच रहस्यमयी जगहें - फोटो : Adobe Stock

लटकते खम्भे का रहस्य 

आंध्र प्रदेश का वीरभद्र मंदिर विजयनगर साम्राज्य के वास्तुशिल्प शैली का एक शानदार नमूना है और इसमें स्थित विशाल नंदी की मूर्ति, फ्रेस्को पेंटिंग्स और नक्काशी जैसे आकर्षक फीचर्स के अलावा, इसके लटकते खंभे जिज्ञासा उत्पन्न करते हैं। कुल मिलाकर, मंदिर में 70 खंभे हैं। हालांकि, दूसरों के विपरीत, उनमें से एक जमीन के संपर्क में नहीं आता है। ऐसा माना जाता है कि खंभे के आशीर्वाद के लिए नीचे कुछ स्लाइड करके आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed