फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Newly Married Woman And Family Rescued A Biker Caught In A Flash Flood In Chamba Himachal Pradesh

सड़क पर बह रहा था मौत का सैलाब, पानी में बहने लगा बाइक सवार, नवविवाहिता ने दुपट्टा से ऐसे बचाई जान

Wed, 02 Sep 2026 01:50 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Wed, 02 Sep 2026 01:50 PM IST
सार

हिमाचल के चंबा से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि सड़क पर बह रहे पानी के सैलाब में एक बाइक सवार फंस गया है, लेकिन नवविवाहिता की सूझबूझ से उसकी जान बच जाती है। 

विज्ञापन
Newly Married Woman And Family Rescued A Biker Caught In A Flash Flood In Chamba Himachal Pradesh
सड़क पर बह रहा था मौत का सैलाब, पानी में बहने लगा बाइक सवार, नवविवाहिता ने दुपट्टा से ऐसे बचाई जान - फोटो : AI

विस्तार

भारत के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य इसकी चपेट में है। यहां पर लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वहां की स्थिति साफ देखाी जा सकती है। भारी बारिश के बाद सड़क पर नदी की तरह पानी बहने लगा, जिसमें  एक बाइक सवार ऐसा फंसा कि उनकी जान खतरे में फंस गई। फिर एक नवविवाहिता की सूझबूझ ने उसकी जान बचाई। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक शख्स ने इस वीडियो को शेयर किया है। उसने बताया है कि यह घटना भाटियात, चंबा की है। एक परिवार बाढ़ के बहते पानी के बीच ही कार से कहीं जा रहा था। इसी दौरान उन्हें एक बाइकर पानी के सैलाब के बीच फंसा हुआ दिखा, तो जान बचानी ही थी।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में सड़क पर पानी का सैलाब बहता हुआ दिख रहा है। इस डरावने पानी के रफ्तार के बीच एक तरफ बाइक सवार फंसा हुआ दिखता है, तो परिवार ने कार रोक ली। फिर कार से पानी के पहते सैलाब में ही एक लड़का उतरा और फिर पीछे से एक लड़की भी। उन्होंने कई दुपट्टे को मिलाकर लंबी डोरी बनाई। फिर लड़के ने बाइक सवार की तरफ उसे कई बार फेंका तब वो उसे पकड़ पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिल्ली मेट्रो पर फोन चिपकाकर रील बना रहा शख्स, चल पड़ी ट्रेन और बन गया सीन, 11 करोड़ लोगों ने देख डाला वीडियो


दुपट्टा पकड़ने और बाइक सवार को कार तक लाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। लड़के से आसानी से नहीं हो पाया, तो नवविवाहिता लड़की भी पानी में आकर रेस्क्यू में मदद करती है। आखिरकार बाइक सवार दूसरी तरफ आ जाता है। हालांकि, उसकी बाइक वहीं रह जाती है।

बेटी की पहली कमाई बनी मां की खुशी, थिएटर ले जाकर दिया खास सरप्राइज, दिल छू लेगा वीडियो

वायरल वीडियो देखने के बाद लोग नवविवाहिता और परिवार की तारीफ कर रहे हैं और आशीर्वाद दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा इंसानियत अभी भी जिंदा है, जिसका यह जीवंत उदाहरण है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed