फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Time Traveler: इस महान वैज्ञानिक ने की थी समय यात्रा, जिसे रहस्यमयी मानती थी दुनिया

Fri, 11 Apr 2025 07:30 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 11 Apr 2025 07:30 PM IST
सार

Time Traveler: एक वैज्ञानिक के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने समय यात्रा की थी। उनका नाम निकोला टेस्ला था, जिन्होंने मानव जाति के पूरे इतिहास को ही बदल दिया था। निकोला टेस्ला का नाम महान वैज्ञानिकों में शामिल है।

विज्ञापन
Nikola Tesla time travel Know Mysterious Story of Genius Scientist kis vaigyanik ne ki thi samay yatra
इस महान वैज्ञानिक ने की थी समय यात्रा, जिसे रहस्यमयी मानती थी दुनिया - फोटो : Freepik

Time Traveler: दुनिया में बेहद लंबे समय से टाइम ट्रैवल को लेकर चर्चा की जा रही है। अक्सर टाइम ट्रैवेलिंग से जुड़ी कहानियां सुनने और पढ़ने को मिलती हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या कोई व्यक्ति समय यात्रा कर सकता है? कई हॉलीवुड फिल्मों में बेहद अनोखे अंदाज में समय यात्रा को दिखाया गया है। इन फिल्मों को देखकर लोगों को समय यात्रा (टाइम ट्रैवल) पर यकीन हो जाता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि समय यात्रा सिर्फ एक कल्पना है, लेकिन कई बार ऐसे सबूत देखने को मिलते हैं, जो टाइम ट्रैवल को सच साबित करते हैं। 



हालांकि, एक वैज्ञानिक के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने समय यात्रा की थी। उनका नाम निकोला टेस्ला था, जिन्होंने मानव जाति के पूरे इतिहास को ही बदल दिया था। निकोला टेस्ला का नाम महान वैज्ञानिकों में शामिल है। उनका जन्म 10 जुलाई 1856 को क्रोशिया में हुआ था। टेस्ला अपने स्कूली दिनों में काफी तेज थे। वह गणित के मुश्किल से मुश्किल सवालों को अपने मन में ही हल कर लेते थे। 1875 में निकोला टेस्ला ने पोलिटेक्निक कॉलेज में दाखिला लिया। वहां उन्होंने नौ परिक्षाओं में पहला स्थान प्राप्त किया।
 

Nikola Tesla time travel Know Mysterious Story of Genius Scientist kis vaigyanik ne ki thi samay yatra
इस महान वैज्ञानिक ने की थी समय यात्रा, जिसे रहस्यमयी मानती थी दुनिया - फोटो : Freepik

अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद निकोला टेस्ला ने कई स्थान पर काम किया। इसके बाद वह थॉमस एडीशन के साथ काम करने लगे। वहां इन्होंने एडीशन के कई अविष्कारों को खोजने में काफी मदद की। इस दौरान एडीशन ने टेस्ला को अपने जनरेटर और मोटर को अच्छा बनाने का चैलेंज दिया। उन्होंने टेस्ला से कहा अगर वह ऐसा करते हैं तो एडीशन उन्हें कई हजार डॉलर देंगे। वहीं जब टेस्ला ने इस कार्य को कर दिया तो थॉमस एडीशन अपने वायदे से मुकर गए। इसकी वजह से निकोला टेस्ला और एडिशन के बीच मतभेद हो गया और टेस्ला ने वहां से नौकरी छोड़ दी। 
 

Nikola Tesla time travel Know Mysterious Story of Genius Scientist kis vaigyanik ne ki thi samay yatra
इस महान वैज्ञानिक ने की थी समय यात्रा, जिसे रहस्यमयी मानती थी दुनिया - फोटो : Freepik

इसके बाद उन्होंने अपनी खुद की कंपनी बनाई। यहां पर उन्होंने सदी की सबसे बड़ी खोज एसी करंट प्रणाली को ढूंढा। इसके अंतर्गत बिजली को एक जगह से दूसरी जगह तक आसानी से ले जाया जा सकता था। वहीं दूसरी ओर थॉमस एडीशन डीसी करंट प्रणाली के पक्ष में थे। इसके बाद दोनों के बीच एसी/डीसी वार शुरु हो गया। आगे चलकर यह एसी/डीसी वार विज्ञान जगत का सबसे मशहूर वार बना। इसमें जीत निकोला टेस्ला की हुई। निकोला टेस्ला ने अपने जीवन में कई अविष्कार किए। इन्होंने टेस्ला कॉइल्स, विद्युत से चलने वाली मोटर, एक्स-रे तकनीक, रेडियो, एसी करेंट जैसे कई महत्वपूर्ण खोजें की। 

Zara Hatke: यूपी के इस गांव का नाम लेने में महिलाएं शर्माती हैं और पुरुष हसंते हैं, जानकर आप पकड़ लेंगे माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
Nikola Tesla time travel Know Mysterious Story of Genius Scientist kis vaigyanik ne ki thi samay yatra
इस महान वैज्ञानिक ने की थी समय यात्रा, जिसे रहस्यमयी मानती थी दुनिया - फोटो : Freepik

एक रिपोर्ट के मुताबिक, रेडियो की खोज जी मार्कोनी ने नहीं निकोला टेस्ला ने की थी। आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन जी मार्कोनी के रेडियो की खोज को अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने अमान्य ठहराया था। इसके बाद उसने इस अविष्कार का पेटेंट निकोला टेस्ला को दे दिया था। निकोला टेस्ला ने कई सारी किताबों को पढ़ा था। वह 8 भाषाओं के जानकार थे। उनके पास एक अद्भुत स्मृति थी।   

Mysterious Places: ये हैं दुनिया की पांच रहस्यमयी जगहें, वैज्ञानिकों के लिए आज भी हैं अबूझ पहेली

विज्ञापन
Nikola Tesla time travel Know Mysterious Story of Genius Scientist kis vaigyanik ne ki thi samay yatra
इस महान वैज्ञानिक ने की थी समय यात्रा, जिसे रहस्यमयी मानती थी दुनिया - फोटो : Freepik

निकोला टेस्ला के मुताबिक, उन्होंने एक ही समय में भूत, भविष्य और वर्तमान को देखा था। टेस्ला ने अपने समय में कई हैरतअंगेज भविष्यवाणियां की थीं, जो आगे चलकर सही साबित हुईं। जीवन के आखिर दिनों में उनके कुछ प्रयोग असफल साबित हो गए। इस कारण वे डिप्रेशन में चले गए। उन्होंने सब से मिलना जुलना बंद कर दिया था। वह अकेले ही रहने लगे थे। सन 1943 में इस महान वैज्ञानिक का निधन हो गया। निकोला टेस्ला ने कई बड़ी वैज्ञानिक खोजें कीं, जिसका उन्हें कभी कोई श्रेय नहीं मिला। इतना कुछ करने के बाद भी इस महान वैज्ञानिक का जीवन काफी गरीबी में गुजरा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed