फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Bhagwan Shiva Saved Us Said Family Living In Nepal Green House That Stood Firm In Devastated Flood

नेपाल की बाढ़ में हर तरफ तबाही, फिर भी बचा रहा हरा घर, परिवार बोला- भगवान शिव ने बचाया

Wed, 02 Sep 2026 03:51 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Wed, 02 Sep 2026 03:51 PM IST
सार

वायरल: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ में भी एक हरे रंग का घर बचा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के बीच घर का चर्चा का विषय बन गया। अब घर की मालकिन ने बताया कि कैसी परिवार की जान बची। 

विज्ञापन
Bhagwan Shiva Saved Us Said Family Living In Nepal Green House That Stood Firm In Devastated Flood
नेपाल बाढ़ में हर तरफ तबाही, फिर भी बचा रहा हरा घर, परिवार बोला- भगवान शिव ने बचाया - फोटो : एक्स

विस्तार

नेपाल में 26 अगस्त को अचानक आई विनाशकारी बाढ़ ने भयानक मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में 1100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4000 से ज्यादा लोग लापता है। इस आपदा के बीच सोशल मीडिया पर नेपाल में आई बाढ़ के कई वीडियो और तस्वीरें सामने आईं, जो झकझोर देने वाली हैं। इनमें कई ऐसी भी घटनाएं दिखीं, जो किसी भी चमत्कार से कम नहीं हैं। 

विज्ञापन


नेपाल में आई भयानक बाढ़ के वीडियो में एक हरे की लोगों के बीच खूब चर्चा हो रही है। सैलाब में सबकुछ बह जाने के बाद भी यह घर खड़ा रहा और उसमें खड़े सभी लोग सुरक्षित बचे रहे। नेपाल का यह हरा घर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है। 
विज्ञापन


वीडियो में दिखा कि बाढ़ का पानी मलबे के साथ इलाके में सबकुछ बहाकर ले जा रहा था, तो उस समय यह घर अकेला खड़ा रहा। घर के आसपास के वाहन और दूसरी चीजे बाढ़ में खिलौने की तरह बह रही थीं, लेकिन यह खड़ा रहा। अब सोशल मीडिया पर परिवार के लोगों के मीडिया से बातचीत के वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान शिव ने परिवार को बचाया

घर की मालकिन लक्ष्मी पांडे ने एक भारतीय पत्रकार से बातचीत में उस मंजर के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि उस दिन भगवान शिव ने बचा लिया। उन्होंने कहा कि हम हर दिन आस्था के साथ पूजा करते हैं। इसलिए भगवान ने हमें बचा लिया। लक्ष्मी पांडेय ने बताया कि जब वह बाढ़ में फंसी थीं और सैलाब घर के चारों तरफ से बह रहा था, उस समय वह ओम नमः शिवाय का जाप कर रही थीं।

सड़क पर बह रहा था मौत का सैलाब, पानी में बहने लगा बाइक सवार, नवविवाहिता ने दुपट्टा से ऐसे बचाई जान

सुरक्षित बचना दूसरे जन्म की तरह

उन्होंने बातचीत में बताया कि उस बाढ़ के दौरान बचकर सुरक्षित निकल जाना दूसरे जन्म की तरह है। लक्ष्मी पांडेय के पति प्रकाश पारकोरल ने बताया कि जब वो घर में फंसे थे, तो ऐसा लगा कि यह आखिरी समय है। हमें लगा कि अब नहीं बचेंगे। पूरा परिवार इकठ्ठा एक जगह जमा हो गया था।


दिल्ली मेट्रो पर फोन चिपकाकर रील बना रहा शख्स, चल पड़ी ट्रेन और बन गया सीन, 11 करोड़ लोगों ने देख डाला वीडियो

लक्ष्मी पांडेय पत्रकार से बात करते समय भावुक हो गईं। उन्होंने अपने हाथ में लिए लाल पोटली को दिखाती हैं और कहती हैं इसमें मेरे सुहाग की निशानी सिंदूर रखा है। उन्होंने कहा कि उस दौरान उन्होंने सुहाग की निशानी पहनी हुई थी और अपनी मां से कहा कि मेरा सुहाग सुरक्षित रहेगा। 

उनका कहना है कि हमारा घर वायरल हो गया, लेकिन हमारी जिंदगी की तबाही कोई नहीं देख रहा है। प्रकाश ने बताया कि उनके घर और दुकान सब खत्म हो गया है। उनके सामने जिंदगी को फिर शुरू करने की मुश्किल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed