{"_id":"6a980ba47b57c382f9048770","slug":"nepal-flood-survivor-recounts-harrowing-experience-viral-videos-news-in-hindi-2026-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: नेपाल की बाढ़ में जिंदा बचे व्यक्ति ने सुनाई आपबीती, जानकर कांप जाएगी आपकी रूह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
वीडियो: नेपाल की बाढ़ में जिंदा बचे व्यक्ति ने सुनाई आपबीती, जानकर कांप जाएगी आपकी रूह
Wed, 02 Sep 2026 05:13 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Wed, 02 Sep 2026 05:13 PM IST
सार
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में लोगों ने अपना सबकुछ खो दिया है। लोगों की कहानियां हिला देने वाली हैं। इस बाढ़ में जिंदा बच एक शख्स ने ऐसी कहानी बताई है, जिसके बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएगी।
विज्ञापन
नेपाल की बाढ़ में जिंदा बचे व्यक्ति ने सुनाई आपबीती, जानकर कांप जाएगी आपकी रूह
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वीडियो: नेपाल में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही मची है। इस हादसे में 1100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4000 से ज्यादा लोग अभी भी लापता है। इस आपदा के बीच सोशल मीडिया पर नेपाल में आई बाढ़ के कई वीडियो और तस्वीरें सामने आईं, जो झकझोर देने वाली हैं। इस बाढ़ में बच गए कई लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
उन लोगों ने बताया है कि कैसे इस विनाशकारी बाढ़ में उनकी जान बची है। बाढ़ में बचे एक शख्स ने ऐसी कहानी बताई है जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। इस शख्स ने कहा कि हम पहाड़ पर ऊपर थे जिसकी वजह से उसकी जान बच गई। शख्स का कहना है कि अगर वह नीचे रहता है, तो उसे सैलाब बहा ले जाता है। उसका कहना है कि इस बाढ़ में उसे कुछ नजर नहीं आया, सिर्फ बाढ़ ही नजर आया। इस शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
शख्स ने बताया कि वह एक जगह करता था और वहां से आकर एक गांव में रहता था। शख्स का कहना है उसने वहां पर 9 दिन काम किया, क्योंकि दसवें दिन बाढ़ आ गई। एक और अन्य शख्स का कहना है कि हम दिमाग खाली हो गया। मैं कुछ न देख पाया और न कुछ समझ पाया।
विज्ञापन
बेटी ने पैरेंट्स को दिया विदेश यात्रा का सरप्राइज, रिएक्शन का वीडियो हुआ वायरल
उसने कहा कि उसे दोस्त खो गए और उसे कुछ समझ में नहीं आया। उसने बताया गया कि अभी डेटा नहीं आया है। जब डेटा गया तो पता चलेगा कि उसके कितने दोस्त लापता हैं। इन दोनों शख्स ने नेपाल की बाढ़ की जो कहानी बताई, वो हिला देने वाली है। सोशल मीडिया पर नेपाल की बाढ़ के कई वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो को देखकर कोई भी भावुक हो जाएगा।
नेपाल की बाढ़ में हर तरफ तबाही, फिर भी बचा रहा हरा घर, परिवार बोला- भगवान शिव ने बचाया
बाढ़ के तेज पानी के साथ बर्फ, पत्थर और मलबा भी नीचे की तरफ आया। इससे सड़कें, पुल और लोगों के घर बह गए। शुरुआती जांच के मुताबिक लांगटांग–लिरुंग पर्वत पर ग्लेशियर के ढहने से यह आपदा आई। पहाड़ से ग्लेशियर और चट्टान का बड़ा हिस्सा नदी में गिरा और उसका रास्ता कुछ समय के लिए बंद हो गया। इसके बाद जमा पानी अचानक बाहर आया और भयानक बाढ़ आई।