Mysterious Places: दुनिया में कई ऐसे रहस्य हैं, जिनके बारे में जानकर यकीन करना मुश्किल होता है। वैज्ञानिकों ने कई रहस्यों को सुलझाने में कामयाबी हासिल कर ली है, लेकिन अभी भी कुछ रहस्यों को सुलझाना बाकी है। धरती पर कुछ जगहों को भूतों के कारण रहस्यमयी माना जाता है, तो कुछ जगहें एलियंस की वजह से रहस्यमयी हैं। इन रहस्यों को जानने के लिए वैज्ञानिक सालों से शोध कर रहे हैं। आज हम आपको कुछ रहस्यमयी जगहों के बारे में बताते हैं...
Mysterious Places: ये हैं दुनिया की पांच रहस्यमयी जगहें, वैज्ञानिकों के लिए आज भी हैं अबूझ पहेली
Mysterious Places: दुनिया में कई ऐसे रहस्य हैं, जिनके बारे में जानकर यकीन करना मुश्किल होता है। वैज्ञानिकों ने कई रहस्यों को सुलझाने में कामयाबी हासिल कर ली है, लेकिन अभी भी कुछ रहस्यों को सुलझाना बाकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टोनहेंज की विशालकाय चट्टानें करीब 23 फीट तक ऊंची हैं। इन चट्टानों को ऊंचा खड़ा करने के बाद एक गोलाकार आकार दिया गया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि करीब 2000 से 3000 ईसा पूर्व के बीच इसका निर्माण किया गया होगा। इसलिए सवाल यह है कि जब उस दौरान किसी प्रकार की वैज्ञानिक उन्नति नहीं हुई थी? तो इन विशालकाय चट्टानों को एक जगह से दूसरी जगह कैसे ले जाया गया और उन्हें यह आकार कैसे दिया गया?
ग्रीन माउंटेन नेशनल फॉरेस्ट
अमेरिका के साउथ वेस्टर्न वेरमॉन्ट में यह स्थित है। यह स्थान बेहद रहस्यमयी माना जाता है। साल 1945 में इस जगह पर एक शख्स गाइड का काम करता था, जिसका नाम मेंडी रिवर्स था। वह 12 नवंबर, 1945 को लौटते समय लापता हो गया और उसका कभी नहीं पता चला। इसके बाद साल 1949 में यहां से तीन शिकारी गायब हो गए। फिर साल 1949 में ही जेम्स ई जेफोर्ड नाम का शख्स भी लापता हो गया। इनमें से न किसी की कभी लाश मिली और नहीं पता चल पाया।
Baba Vanga Predictions: क्या धरती पर जल्द आने वाली है तबाही? बाबा वेंगा की इन भविष्यवाणियों ने दुनिया को डराया
रोसवेल
रोसवेल भी अमेरिका में स्थित है। न्यू मैक्सिको में स्थित रोसवेल एलियन कॉन्सपिरेसी थ्योरीज का हब है। साल 1947 में यह जगह अचानक चर्चा में आ गई। यहां पर काम करने वाले लोगों ने अधिकारियों को जानकारी दी कि एक उड़न तश्तरी (UFO) हादसे का शिकार हो गई है और यूएफओ का मलबा खेत में पड़ा है। यह जगह आज भी लोगों के लिए रहस्य है।
Haunted Island: वो भूतिया आइलैंड, जहां जिंदा जला दिए गए थे 1.60 लाख लोग, रहस्य जानने गए लोग भी नहीं आए वापस
कोडिन्ही, भारत
दुनिया की तरह भारत में भी कई रहस्यमयी जगहें हैं। इनमें केरल का एक छोटा सा गांव कोडिन्ही भी शामिल है। इस गांव में करीब सैकड़ों परिवार रहते हैं। माना जाता है कि दुनिया का एकलौता गांव है जहां पर सिर्फ जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं। इस गांव में करीब 200 जुड़वा बच्चे हैं। इसके पीछे का रहस्य क्या है? आज तक कोई भी डॉक्टर या वैज्ञानिक नहीं पता लगा पाया।
Zara Hatke: इन देशों में सांप का खून पीते हैं लोग, क्यों नहीं होता है जहर का असर? जानिए आखिर क्या है वजह