फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   viral girl dancing on jhumka jhulaniya song in village people mesmerized with her expressions viral video

खेत की पगडंडियों पर लड़की ने देसी अंदाज में किया डांस, झुमका झुलनिया गाने पर लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

Wed, 02 Sep 2026 07:41 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Wed, 02 Sep 2026 07:41 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर खेत की पगडंडियों पर हर रंग की साड़ी पहनकर लड़की का डांस करते वीडियो वायरल हो रहा है। यह लड़की भोजपुरी गाने पर खूबसूरत डांस कर रही है। 

विज्ञापन
viral girl dancing on jhumka jhulaniya song in village people mesmerized with her expressions viral video
खेत की पगडंडियों पर लड़की ने देसी अंदाज में किया डांस, झुमका झुलनिया गाने पर लगाए ठुमके - फोटो : instagram

विस्तार

सोशल मीडिया पर डांस के वीडियो हर दिन देखने को मिलते हैं। कुछ वीडियो अपनी सादगी और देसी अंदाज के कारण लोगों का दिल जीत लेते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की गांव की पगडंडियों पर हरे रंग की साड़ी पहनकर झुमका झुलनिया गाने पर बेहद शानदार डांस कर रही है। लोगों को लड़की का देसी अंदाज, शानदार एक्सप्रेशन और खेतों का खूबसूरत का नजारा काफी पंसद आ रहा है। यह डांस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


वीडियो में आप देख सकते हैं कि गांव का शांत और खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है। हर तरफ हरियाली दिख रही है और बनी पगडंडियों पर लड़की हर रंग की साड़ी पहनकर खड़ी है। फिर जैसे ही झुमका झुलनिया गाना बजना शुरू होता है, लड़की शानदार डांस करती है। 
विज्ञापन


लड़की के चेहरे के एक्सप्रेशन और देसी स्टाइल को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लड़की का हर स्टेप गाने की बीट के साथ मेल खा रहा है। कभी वह मुस्कुराते हुए डांस कर रही है, तो कभी एक्सप्रेशन से लोगों का दिल जीत रही है। वीडियो में दिख रही उसकी सादगी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram




वीडियो: नेपाल की बाढ़ में जिंदा बचे व्यक्ति ने सुनाई आपबीती, जानकर कांप जाएगी आपकी रूह

सोशल मीडिया पर इन दिनों मॉडर्न और स्टेज पर डांस वीडियो वायरल होते हैं। लेकिन इस वीडियो में गांव के खेत की मिट्टी और देसी संस्कृति की झलक देखने को मिलर रही है। इसके कारण यह डांस वीडियो को अन्य से काफी अलग है। कुछ लोगों का कहना है कि गांव के माहौल में किया गया लड़की का डांस सुकून देने वाला है। कुछ लोगों ने लड़की आत्मविश्वास की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का यह इसलिए भी ज्यादा पसंद  रहा है, क्योंकि इसमें दिखावा नहीं है। सादगी और प्राकृतिक नजारा दिख रहा है। 

स्कूल में अचानक निकल आई नागिन, मच गई अफरा-तफरी, देखें शिक्षक ने कैसे भगाया

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया यह वीडियो पुराना है। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं और 55 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। एक शख्स ने कहा कि बहुत कम देसी अंदाज में इतना प्यारा डांस देखने को मिलता है। एक अन्य ने लिखा है कि लड़की का आत्मविश्वास और एक्सप्रेशन दिल जीत रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed