फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Daughter surprises parents with a trip abroad video of their reaction goes viral

बेटी ने पैरेंट्स को दिया विदेश यात्रा का सरप्राइज, रिएक्शन का वीडियो हुआ वायरल

Wed, 02 Sep 2026 04:11 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 02 Sep 2026 04:11 PM IST
सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की ने अपने पैरेंट्स के लिए विदेश की टिकट बुक कर दी, लेकिन जैसे ही उन्हें इस विदेश यात्रा के बारे में पता चला, उनके चेहरे पर खुशी और हैरानी के भाव साफ नजर आते हैं। पैरेंट्स का यही रिएक्शन अब यूजर्स का दिल जीत रहा है।

विज्ञापन
Daughter surprises parents with a trip abroad video of their reaction goes viral
बेटी ने पैरेंट्स के लिए प्लान की विदेश ट्रिप - फोटो : @flaazzlechanz

विस्तार

बेटी ने पैरेंट्स को दिया विदेश यात्रा का सरप्राइज गिफ्ट:  इंटरनेट पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो आपका दिल छू लेते हैं। जिन्हें देखकर चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की अपने पैरेंट्स को सरप्राइज देकर उनकी पहली विदेश यात्रा का सपना पूरा करती है। खास बात यह है कि पैरेंट्स को इस ट्रिप की भनक तक नहीं होती। उन्हें विदेश जाने के सरप्राइज का पता एयरपोर्ट पहुंचने के बाद चलता है। जैसे ही उन्हें बेटी के इस प्लान के बारे में जानकारी मिलती है, उनके चेहरे पर खुशी और हैरानी साफ नजर आती है। पैरेंट्स का यह रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।

विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो पर फोन चिपकाकर रील बना रहा शख्स, चल पड़ी ट्रेन और बन गया सीन, 11 करोड़ लोगों ने देख डाला वीडियो
विज्ञापन


बेटी की पहली कमाई बनी मां की खुशी, थिएटर ले जाकर दिया खास सरप्राइज, दिल छू लेगा वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया वायरल वीडियो 
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट के बाहर खड़ी एक लड़की कैमरे की ओर देखकर कहती है, 'मुझे डर लग रहा है, दोस्तों।' इसके कुछ ही देर बाद वह अपने माता-पिता की तरफ मुड़ती है और अपने पिता को फ्लाइट टिकट की एक कॉपी सौंप देती है। टिकट हाथ में आते ही पिता पहले कुछ पल के लिए हैरान रह जाते हैं। उन्हें इस बात पर यकीन नहीं होता कि बेटी ने उनके लिए विदेश यात्रा का प्लान बनाया है। हालांकि, अगले ही पल उनके चेहरे पर खुशी भरी मुस्कान आ जाती है। माता-पिता के चेहरे पर दिख रही हैरानी और खुशी का यह भावुक पल कैमरे में कैद हो जाता है।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Flaazzle Chanz (@flaazzlechanz)


मलेशिया की सरप्राइज ट्रिप

इस दौरान पैरेंट्स के चेहरे पर खुशी की चमक और हैरानी साफ झलकती है। वहीं, लड़की खुद भी इस पल को लेकर बेहद भावुक और उत्साहित नजर आती है। इसके बाद वीडियो के अगले सीन में पता चलता है कि परिवार मलेशिया गया है। 



वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

पैरेंट्स के लिए पहली विदेश यात्रा को इस तरह सरप्राइज देने वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, तो वहीं कई हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो को देख यूजर्स की खूब सारी प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- वीडियो देखते वक्त उसके चेहरे पर मुस्कान आ गई। दूसरे यूजर ने लिखा- ये बेशकीमती एक्सप्रेशन हैं। 



नेपाल बाढ़ का कहर, उजड़े घर के सामने बैठा रहा कुत्ता, वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें


मां-बाप के लिए खास पल
माता-पिता अक्सर अपने बच्चों की पढ़ाई, करियर और बेहतर भविष्य के लिए अपनी इच्छाओं और सपनों को पीछे छोड़ देते हैं। वे बच्चों की जरूरतों को अपनी खुशियों से ऊपर रखते हैं। ऐसे में जब बच्चे बड़े होकर अपने माता-पिता की इच्छाओं को समझते हैं और उनके लिए कुछ खास करते हैं, तो वह पल माता-पिता और बच्चों दोनों के लिए बेहद भावुक और यादगार बन जाता है। 

वायरल वीडियो: मां की ममता उम्र नहीं देखती, दो नेत्रहीन बच्चों के लिए 70 साल की महिला का संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed