कभी-कभी लोगों के साथ कुछ ऐसी घटनाएं घट जाती हैं, जो डॉक्टरों को भी हैरान कर देती हैं। थाइलैंड में भी एक शख्स के साथ कुछ ऐसी ही हैरान करने वाली घटना घटी। बता दें कि थाइलैंड के एक 67 वर्षीय शख्स को पेट में दर्द और पेट फूलने की शिकायत थी। ऐसे में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि उनके पेट में 59 फीट का कीड़ा (परजीवी) है।
2 of 5
59 फीट लंबा कीड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
'द सन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला थाईलैंड के नोंगखाई प्रांत का है। शख्स को काफी समय से दर्द की शिकायत थी। लेकिन अस्पताल में जब उनका टेस्ट कराया गया, तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। टेस्ट में ये सामने आया कि शख्स के पीछे के प्राइवेट पार्ट में काफी लंबा परजीवी है।
3 of 5
59 फीट लंबा कीड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस शख्स की जांच थाईलैंड के नोंगखाई प्रांत में पैरासिटिक डिजीज रिसर्च सेंटर में हुई। रिसर्च सेंटर के प्रवक्ता ने बताया कि पेट दर्द की शिकायत लेकर एक शख्स सेंटर में आया था। डॉक्टरों नें जब इसकी जांच की, तो उसके प्राइवेट पार्ट से 18 मीटर से अधिक लंबा परजीवी पाया गया।
4 of 5
59 फीट लंबा कीड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
डॉक्टरों के मुताबिक, ऐसे परजीवी कच्चा मांस खाने से पेट में पहुंच जाते हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ये परजीवी इंसान के पेट में 30 वर्षों से भी अधिक समय तक जीवित रह सकते हैं। हालांकि, ऐसी कई बेहतर दवाएं उपलब्ध हैं, जिनके सेवन से इनकी समस्या से निजात पाया जा सकता है।
5 of 5
59 फीट लंबा कीड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, इस शख्स के पेट से काफी लंबा परजीवी निकाला गया है। डॉक्टरों ने काफी सूझबूझ के साथ इसे बाहर निकाला। इसके लिए पहले मरीज को दवा दी गई, फिर पीछे के रास्ते से परजीवी को बाहर निकाला गया। परजीवी की लंबाई अधिक होने के कारण निकालने में काफी समय लगा। फिलहाल मरीज की हालात पहले से बेहतर और उसे खानपान को लेकर विशेष सलाह दी गई है।