भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए एक और अर्धशतकीय पारी खेली। शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भी विराट ने अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि अच्छी लय में नजर आ रहे विराट एक बार फिर से अपने शतक से चूक गए। शतक से चूकने के बावजूद कप्तान कोहली ने अपनी 66 रनों की महत्वपूर्ण पारी के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया।
विराट रिकॉर्ड: कोहली फिर से शतक से चूके लेकिन तोड़ दिया पोंटिंग का बड़ा रिकॉर्ड
विराट कोहली ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अपने 10000 रन पूरे कर लिए। इस क्रम पर दस हजार रन का आंकड़ा छूने वाले वह दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग ने ही यह कमाल किया है। पोंटिंग ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 12662 रन बनाए थे।
विराट हालांकि एक मामले में पोंटिंग से आगे निकल गए हैं। भारतीय कप्तान 10,000 रन के आंकड़े तक पहुंचने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं और इस मामले में उन्होंने पोंटिंग को पछाड़ दिया है।
Virat Kohli batting at number 3 in ODI cricket:
— bet365 (@bet365) March 26, 2021
52 fifties
36 hundreds
An average of over 63 and a strike rate of over 94.
The fastest player to reach 10,000 runs.#INDvENG pic.twitter.com/ZEwTzWbDOn
बात करें विराट के तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए बनाए गए आंकड़े की तो उन्होंने इस क्रम पर अब तक 52 अर्धशतक और 36 शतक लगाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 63 तो स्ट्राइक रेट 94 से अधिक की रही है।