फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ravana's Palace: श्रीलंका में इस जगह पर है रावण का महल! रहस्यमयी किले को देखकर हैरान हो जाते हैं लोग

Sat, 12 Oct 2024 03:07 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 12 Oct 2024 03:07 PM IST
विज्ञापन
Ravana's Palace: Sigiriya Rock Fort Ravana Palace In Srilanka Ravan Mahal Know Interesting Facts
श्रीलंका में इस जगह पर है रावण का महल! - फोटो : Freepik

Ravana's Palace, Vijayadashami: भारत में विजयादशमी, जो दशहरा के नाम से जाना जाता है, एक महत्त्वपूर्ण त्योहार है। यह दिन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस दिन मुख्य रूप से रावण, उसके भाई कुंभकर्ण और उसके पुत्र मेघनाद का पुतला जलाकर मनाया जाता है, जो बुरी शक्तियों के विनाश का प्रतीक है। श्री लंका में भगवान श्री राम और रावण की लंका से जुड़े कई प्रमाण मिलते हैं। इन प्रमाणों में श्रीलंका में स्थित सिगिरिया रॉक किला भी शामिल है। 



यह एक प्राचीन एवं पौराणिक किला है, जहां पर कई  पुरानी कलाकृतियों और प्राचीन सभ्यता देखने को मिलती है। बताया जाता है कि सिगिरिया कभी रावण की लंका हुआ करती थी। लोगों का मानना है कि यहां पर स्थित एक चट्टान पर रावण का महल था। इस महल में वह सुरक्षित रूप से रहता था। बताया जाता है कि महल के पास रावण के पुष्पक विमान के लिए एक खास हवाई पट्टी थी।

 

Ravana's Palace: Sigiriya Rock Fort Ravana Palace In Srilanka Ravan Mahal Know Interesting Facts
श्रीलंका में इस जगह पर है रावण का महल! - फोटो : Freepik

कहा जाता है कि लंकापति रावण का साम्राज्य मध्य श्रीलंका में, बदुल्ला, अनुराधापुरा, केंडी, पोलोन्नुरुवा और नुवारा एलिया जैसे स्थानों तक फैला हुआ था। दशानन को इस महल का निर्माण कुबेर ने किया था। सिगरिया रॉक चट्टान की चोटी पर एक प्राचीन महल का अवशेष है। यह सीढ़ीदार बगीचे, तालाब, नहर, फव्वारों से घिरा हुआ है। 
 

Ravana's Palace: Sigiriya Rock Fort Ravana Palace In Srilanka Ravan Mahal Know Interesting Facts
श्रीलंका में इस जगह पर है रावण का महल! - फोटो : Freepik

बताया जाता है कि रावण ने माता सीता को कुछ दिन के लिए यहां पर रखा था। इसके बाद उन्हें दूसरे स्थान पर ले जाया गया था। महल की खासियत यह है कि यह बेहद ऊंचाई पर मौजूद है। इसके बावजूद भी यहां पर बेहद खास तरीके से पानी का सिस्टम तैयार किया गया है। यहां पर रानियों के लिए बाग भी थे। 

Dussehra: इस गुफा में आज भी रखा है रावण का शव, दशानन का नहीं किया गया था अंतिम संस्कार, जानिए क्या है रहस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravana's Palace: Sigiriya Rock Fort Ravana Palace In Srilanka Ravan Mahal Know Interesting Facts
श्रीलंका में इस जगह पर है रावण का महल! - फोटो : Freepik

बताया जाता है कि रावण के महल में जाने के लिए करीब 1000 सीढ़ियां थीं। इसके साथ ही लंकापित और उसके करीबियों के लिए सबसे ऊपर जाने के लिए लिफ्ट भी थी।

Black Hole: आखिर क्या है ब्लैक होल और कैसे बनता है? जिसके अंदर जाने पर प्रकाश भी नहीं आ पाता है बाहर

विज्ञापन
Ravana's Palace: Sigiriya Rock Fort Ravana Palace In Srilanka Ravan Mahal Know Interesting Facts
श्रीलंका में इस जगह पर है रावण का महल! - फोटो : Freepik

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, रगैला के जंगलों में करीब 8 हजार फीट की ऊंचाई पर गुफा में रावण का शव आज भी रखा हुआ है। लोग बताते हैं कि रावण के शव को ममी के रूप में रखा गया है। रावण के शव पर एक अनोखा लेप लगाया हुआ है, जिससे शव कभी खराब न हो। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed