फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dussehra: इस गुफा में आज भी रखा है रावण का शव, दशानन का नहीं किया गया था अंतिम संस्कार, जानिए क्या है रहस्य

Sat, 12 Oct 2024 01:16 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 12 Oct 2024 01:16 PM IST
विज्ञापन
Dussehra 2024: ravana dead body still present in this cave srilanka know the Mystery Vijayadashami
इस गुफा में आज भी रखा है रावण का शव, दशानन का नहीं किया गया था अंतिम संस्कार - फोटो : Freepik/Adobe Stock

Dussehra 2024: दशहरा का पर्व हर वर्ष शारदीय नवरात्रि के समापन के बाद दशमी तिथि को मनाया जाता है जिसे विजयादशमी कहा जाता है। दशहरा, बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। भगवान श्रीराम ने दशमी तिथि को अंहकार से भरे लंकापति रावण का वध किया था। हिंदू धर्म में वियजादशमी का विशेष महत्व है। इस दिन जगह-जगह रावण का पुतला दहन किया जाता है। इस मौके पर हम आपको रामायण से जुड़े कुछ रहस्यों के बारे में बताएंगे जिनके बारे में हर किसी की जानने की जिज्ञासा रहती है। 

बताया जाता है कि श्रीलंका में भगवान श्री राम और रावण की लंका से जुड़े कई चिन्ह और सबूत आज भी मौजूद हैं। इनके बारे में हर इंसान की जानने की इच्छा होती है। श्रीलंका में स्थित स्थल भगवान श्रीराम और रावण से जुड़ी आज भी कई सच्चाई बयां करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, दशमी के दिन ही भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। 
 
Dussehra 2024: ravana dead body still present in this cave srilanka know the Mystery Vijayadashami
इस गुफा में आज भी रखा है रावण का शव, दशानन का नहीं किया गया था अंतिम संस्कार - फोटो : Freepik

एक शोध के मुताबिक, लगभग 50 ऐसे स्थान हैं जिनसे रामायण का संबंध है। इस शोध में बताया गया है कि श्रीलंका में स्थित एक पहाड़ी में बनी गुफा में अभी भी रावण का शव सुरक्षित है। यह गुफा श्रीलंका के रैगला के घने जंगलों में मौजूद है। माना जाता है कि भगवान श्रीराम ने 10 हजार साल पहले रावण का वध किया था। 
 
Dussehra 2024: ravana dead body still present in this cave srilanka know the Mystery Vijayadashami
इस गुफा में आज भी रखा है रावण का शव, दशानन का नहीं किया गया था अंतिम संस्कार - फोटो : Freepik

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रैगला के जंगलों में 8 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित गुफा में रावण का शव रखा गया है। रावण के शव को ममी बनाकर एक ताबूत में रखा गया है जिस पर एक खास तरह का लेप लगाया गया है। इसकी वजह से हजारों सालों से वो वैसा का वैसा ही दिखता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dussehra 2024: ravana dead body still present in this cave srilanka know the Mystery Vijayadashami
इस गुफा में आज भी रखा है रावण का शव, दशानन का नहीं किया गया था अंतिम संस्कार - फोटो : Freepik

श्रीलंका के इंटरनेशनल रामायण रिसर्च सेंटर ने यह शोध किया है। इस शोध के मुताबिक, जिस ताबूत में रावण का शव रखा गया है वो 18 फीट लंबे और 5 फीट चौड़ा है। यह भी बताया जाता है इस ताबूत के नीचे रावण का बेशकीमती खजाना है जिसकी रखवाली एक भयंकर नाग और कई खूंखार जानवर करते हैं।

Black Hole: आखिर क्या है ब्लैक होल और कैसे बनता है? जिसके अंदर जाने पर प्रकाश भी नहीं आ पाता है बाहर

विज्ञापन
Dussehra 2024: ravana dead body still present in this cave srilanka know the Mystery Vijayadashami
इस गुफा में आज भी रखा है रावण का शव, दशानन का नहीं किया गया था अंतिम संस्कार - फोटो : Freepik

मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने रावण का वध करने के बाद उसके शव को विभीषण को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया था। लेकिन विभीषण ने राजगद्दी संभालने की जल्दी में रावण का अंतिम संस्कार नहीं किया और शव वैसे ही छोड़ दिया।

Optical Illusion: कूदने वाली रस्सी को खोजने में बड़े-बड़े सूरमा फेल, क्या आप 11 सेकेंड में खोज सकते हैं?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed