{"_id":"6af2fc20992308883f000c4c","slug":"9-most-dangerous-female-spies-in-history-alice-huang-nvidia-jensen-huang-2026-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्लैमर की आड़ में खेलती थीं मौत का खेल: इतिहास की 9 महिला जासूसों के कारनामे जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
ग्लैमर की आड़ में खेलती थीं मौत का खेल: इतिहास की 9 महिला जासूसों के कारनामे जानकर रह जाएंगे हैरान
Tue, 10 Nov 2026 04:42 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Tue, 10 Nov 2026 04:42 PM IST
सार
चीन की कथित महिला जासूस एलिस हुआंग की चर्चा इन दिनों पूरी दुनिया में हो रही है। दुनिया में कई महिला जासूस हुई ं, जिनकी चर्चा होती है। आज हम आपको इतिहास की 9 खतरनाक महिला जासूस बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
इतिहास की 9 महिला जासूसों के कारनामे जानकर रह जाएंगे हैरान
- फोटो : AI
विस्तार
दुनिया में अक्सर जासूसों और जासूसी की चर्चा होती है। इन दिनों चीन की कथित महिला जासूस एलिस हुआंग की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। एलिस हुआंग पर आरोप है कि उसने अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से करीबी संबंध बनाए और चीन के लिए जासूसी की। दरअसल, जेनसन हुआंग का जिस महिला के साथ अफेयर था, उस पर चीनी जासूस होने का आरोप है। अमेरिका खुफिया अधिकारियों का मानना था कि चीनी कारोबारी महिला एलिस हुआंग के जेनसन हुआंग के साथ करीबी संबंध थे और यह महिला बीजिंग के लिए जासूसी कर रही थी। आज हम आपको अपनी खबर में दुनिया की खतरनाक जासूस महिलाओं के बारे में बताएंगे, ग्लैमर, चालाकी और जासूसी के किस्से हैरान करने वाले हैं।
विज्ञापन
माता हारी
दुनिया की प्रसिद्ध जासूस माता हारी हिटलर के लिए जासूसी थी। उसकी जासूसी का पूरी दुनिया ने लोहा माना था। माता हारी ने अपने इशारे पर पूरे यूरोप को नचाया था। वह जासूस के साथ ही एक खूबसूरत डांसर भी थी। माना जाता है कि माता हारी ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान मुख्य रूप से जर्मनी और फ्रांस दोनों के लिए जासूसी की थी। हालांकि, उसके वास्तविक और पुख्ता संबंधों को लेकर इतिहासकारों के बीच आज भी विवाद है।
विज्ञापन
नीदरलैंड में साल 1876 में जन्मी माता हारी का नाम गेरत्रुद मार्गरेट था। वह माता हारी के नाम से मशहूर थी। उसका असली काम जासूसी करना था। माता हारी के कई देशों के सैन्य अधिकारियों, मंत्रियों और राजशाही लोगों से नजदीकी रिश्ते थे। अपनी अदाओं के लिए मशहूर माता हारी साल 1905 में फ्रांस की राजधानी पेरिस गई थी। उसने अपने खास अंदाज की वजह से बहुत जल्दी ही लोकप्रिय हो गई थी। माता हारी के डांस ने लोगों को दीवाना बना दिया था और वह यूरोप में नृत्य करने के लिए जाने लगी।
विज्ञापन
फ्रांसीसी सेना ने जासूसी करने के आरोप में साल 1917 में माता हारी को गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन उसने कोर्ट में सुनवाई के दौरान कभी स्वीकार नहीं किया कि वह एक जासूस है। कोर्ट को उसने बताया था कि वह सिर्फ डांसर है। लेकिन उस पर जासूसी के आरोप सिद्ध हो गए। इसके बाद उसको आंखों पर पट्टी बांध कर गोली मारने की सजा दी गई।
शॉर्लेट कॉर्डी
शॉर्लेट का पूरा नाम मैरी एन शार्लेट डी कॉर्डी था और वह फ्रांस की क्रांति का हिस्सा रहीं। शॉर्लेट एक गिरोडिन थीं। फ्रांस की क्रांति में गिरोडिन वो हुए जो राजशाही तो खत्म करना चाहते हैं, लेकिन हिंसा के खिलाफ थे। लेकिन क्रांति के लिए हिंसा को न अपनाने वाली शॉर्लेट ने अपने विपक्षी जैकोबिन समूह के नेता जीन पॉल मैराट की हत्या की।
जुलाई साल 1793 शार्लेट ने मैराट को उस वक्त चाकू मारा, जब वो बाथटब में नहा रहे थे। जब उन्हें इस हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया गया तो शॉर्लेट ने इसे देश हित में की गई हत्या कहा। उन्होंने दावा किया कि इस एक हत्या से उन्होंने सैकड़ों-हजारों की जान बचाई है। लेकिन इसके चार दिन बाद ही उन्हें सजा मिली।
लड़की ने पाकिस्तानी गाने पर किया शानदार डांस, वीडियो ने मचाया तहलका, लोगों की टिकी निगाहें
शी जिआनकिआओ
जासूस अपना उपनाम रखना पसंद करते हैं और इसी तथ्य को यथार्थ में बदलते हुए शी गुलान ने जासूसी की दुनिया में खुद का नाम शी जिआनकिआओ रखा। जिआनकिआओ अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए जासूस बनीं। 10 साल बाद जिआनकिआओ ने चुआंगफांग के सिर में तब गोली मारी जब वह एक बौद्ध मंदिर में पूजा कर रहे थे।
इस हत्या को अंजाम देने के बाद घटनास्थल से भागने के बजाय वह वहीं रुकी रही और अपना गुनाह कबूल किया। इस हाई प्रोफाइल केस में 1936 में फैसला आया और जिआनकिआओ को बरी कर दिया गया। इस केस में कोर्ट का कहना था कि ये हत्या अपने पिता की हत्या से आहत होकर की गई है। साल 1979 में शी जिआनकिआओ की मौत हुई।
वायरल वीडियो: जमीन पर घूमने के बजाय पटाखों के ढेर में जा गिरी चकरी, फिर हुआ ऐसा धमाका कि फैल गई दहशत
ब्रिगित मोअनहॉप्ट
एक वक्त में जर्मनी की सबसे खूंखार महिला मानी जाने वाली ब्रिगित मोअनहॉप्ट रेड आर्मी फैक्शन की सदस्य रहीं। ब्रिगित 1977 में जर्मनी में एक आतंकी गतिविधि में शामिल रहीं। 70 के दशक में पश्चिम जर्मनी में एक वाम चरमपंथी समूह द्वारा एक के बाद एक कई हाईजैक, हत्याएं और बम धमाके किए गए। जहाज हाईजैक के साथ लगभग 30 लोगों की हत्या इस समूह ने की। ये अपराध पश्चिम जर्मनी में पूंजीवाद को खत्म करने के नाम पर किए गए।
1982 में इस अपराध में शामिल होने के कारण मोअनहॉप्ट को गिरफ्तार किया गया और पांच साल की सजा सुनाई गई। इसके अलावा उन्हें नौ अन्य हत्याओं के मामले में 15 साल की सजा दी गई। मोअनहॉप्ट ने कभी अपना जुर्म कबूल नहीं किया और 2007 में उन्हें परोल पर जेल से बाहर आने का मौका मिला।
एजेंट पेनेलोप
इस्राइल की इंटेलीजेंस एजेंसी मोसाद के लिए काम करने वाली एजेंट पेनेलोपे फलस्तीनी समूह ब्लैक सितंबर के नेता अली हुसैन सलामे की हत्या में शामिल रहीं। अली हुसैन ने साल 1972 में म्यूनिख ओलिंपिक के दौरान 11 इस्राइली खिलाड़ियों को बंधक बनाया और उनकी हत्या कर दी गई। इस हत्या के जवाब में इस्राइली प्रधानमंत्री गोल्डे मेरी के आदेश पर 'ऑपरेशन व्रैथ ऑफ गॉड' शुरू किया गया और इस ऑपरेशन को अंजाम देते हुए अली हुसैन सलामे की हत्या की गई।
अली हुसैन को मारने के लिए पेनेलोपे ने लगभग छह हफ्ते का वक्त उस अपार्टमेंट के पास बिताया जहां वह रहा रहते थे। जिस बम धमाके में अली हुसैन सलामे की हत्या हुई उसमें पेनेलोपे भी मारी गईं। मौत के बाद उनके सामान से एक ब्रितानी पासपोर्ट बरामद हुआ जिसमें एरिका चैंबर नाम लिखा था।
खाना पहुंचाने में हुई देरी तो नाराज हुआ ग्राहक, साइकिल पर डिलीवरी करता देख किया कुछ ऐसा, वीडियो ने जीता दिल
नैंसी वेक
नैंसी वेक का नाम दुनिया की मशहूर लड़ाकों में गिना जाता है। नैंसी वेक का जन्म न्यूजीलैंड में 30 अगस्त 1912 में हुआ। 98 साल की उम्र में 7 अगस्त 1912 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। नाजियों से उनकी दुश्मनी मशहूर थी। 16 साल से उम्र में वह स्कूल से भाग गईं और आस्ट्रेलिया से फ्रांस चली गईं। वहां पर पत्रकार के तौर पर काम करने लगीं। वहीं पर फ्रेंच कारोबारी हेनरी फिओक्का से शादी कर ली।
नैंसी वेक फ्रांस की मदद करने लगीं। वायु सैनिकों की स्पेन में सुरक्षित स्थानों तक पहुंचने में मदद दी। जब जर्मनी को उनका राज पता चला, तो 1942 में वो स्पेन होते ब्रिटेन भाग गईं। नैंसी वेक ने तीन दिन में साइकिल से 500 किमी की यात्रा की और दुश्मन के कैंप में घुसकर खुफिया जानकारी हासिल की। उन्होंने जर्मनी के खिलाफ जासूसी की थी।
वर्जीनिया हॉल
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी और फ्रांस पर कब्जा करने वाली जर्मन ताकतों की जासूसी करती थीं। उन्होंने ब्रिटेन के गुप्त संगठन स्पेशल ऑपरेशंस एग्जीक्यूटिव और बाद में अमेरिकी संगठन सीआईए के लिए जासूस के तौर पर काम किया। वर्जीनिया का मुख्य उद्देश्य नाजी जर्मनी के कब्जे वाले क्षेत्रों (विशेषकर फ्रांस) में खुफिया जानकारी जुटाना, तोड़फोड़ करना और फ्रांसीसी प्रतिरोध आंदोलनों को संगठित करना था। उन्हें लंगड़ी महिला (The Limping Lady) के नाम से भी जाना जाता था, क्योंकि दुर्घटना में उनका एक पैर कट गया था और वह कृत्रिम पैर का इस्तेमाल करती थीं। 8 जुलाई 1982 को उनका निधन हो गया था।
जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों के सामने आ गया टाइगर, हाथी की तरफ लगाई छलांग, दहशत में मच गई चीख-पुकार
नीरा आर्य
माना जाता है कि नीरा आर्य भारत की पहली महिला जासूस थीं। उनकी वीरता की कहानी सुनकर हर कोई उन्हें सलाम करना चाहेगा। 1902 में जन्मी नीरा उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की रहने वाली थीं। उनके पिता व्यापारी थी और कोलकाता में पली-बढ़ीं थी। नीरा के भीतर कूट-कूट कर देशभक्ति भी भरी थी। उनकी शादी सीआईडी इंस्पेक्टर श्रीकांत जयरंजन दास से हुई थी, जो अंग्रेजों के लिए काम करते थे। उनके पति की सोच भी कुछ अग्रेजों की तरफ झुकी हुई थी। इसके कारण नीरा और उनके पति के बीच झगड़े भी होते थे।
वह आजाद हिंद फौज में शामिल हो गईं और झांसी रेजीमेंट से जुड़ी थीं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की इस रेजीमेंट को लेकर अंग्रेजों की चिंता थी कि कहीं उनकी जासूसी तो नहीं हो रही है? अंग्रेजों ने इस रजीमेंट पर नजर रखने का काम नीरा के पति को दे दिया। साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस की हत्या का मिशन भी दिया था।
नीरा के पति ने एक दिन मौका मिलते ही नेता जी पर गोली चला दी, लेकिन गोली उनके ड्राइवर को लगी। नीरा ने साहस दिखाते हुए पति की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद अंग्रेजों ने नीरा को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें बहुत यातनाएं दी। यहां तक कि अंगेजों ने ब्रेस्ट रिपर से नीरा के दाएं स्तन को काट दिया और उन्हें इसी हालत में बंद कर दिया। जब देश आजाद हुआ, तो वो रिहा हुईं और 1998 में दुनिया को अलविदा कह दिया।
बच्ची ने DSP मैडम से पूछा नरकासुर के वध से जुड़ा सवाल, अधिकारी नहीं दे पाई जवाब, बोलीं अगली बार पढ़कर आऊंगी
नूर इनायत खान
भारतीय मूल की नूर इनायत खान ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अंडरकवर ब्रिटिश एजेंट के तौर पर फ्रेंच रेजिस्टेंस में अहम भूमिका निभाई थी। नूर इनायत खान का जन्म मॉस्को में हुआ था। उनके पिता भारतीय सूफी संत और मां अमेरिकी थीं। नूर कम उम्र में ही लंदन चली गईं और फिर स्कूल के दौरान पेरिस जाकर बस गईं।
दूसरे विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस से उनका परिवार भागकर इंग्लैंड चला गया। यहां पर ब्रिटिश विमेंस ऑक्जिलरी एयर फोर्स में शामिल हो गईं। जासूसी के दौरान नाजी सेनाओं ने उन्हें पकड़ लिया। उन्हें 13 सितंबर, 1944 को सिर्फ 30 साल की उम्र में टॉर्चर के बाद मार दिया गया।