बड़े-बड़े जीनियस भी नहीं ढूंढ पाए खरगोश, क्या आप 11 सेकेंड में खोजकर दिखा सकते हैं?
ऑप्टिकल इल्यूजन एक ऐसा ही खेल है, जिसमें छिपी चीजों को खोजना होता है। कई ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में छिपी पहेलियों को हल करना होता है, जबकि कुछ ऑप्टिकल इल्यूजन आपकी पर्सनैलिटी के बारे में बताते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर को लोग खूब पसंद करते हैं। इसके साथ ही इनमें मिले चैलेंज को पूरा करने में लोगों को मजा आता है। हालांकि चैलेंज को बहुत कम लोग ही पूरा कर पाते हैं। अब आप इस तस्वीर को ध्यान से देखिए और बताइए कि इस तस्वीर में खरगोश कहां पर है। आप अपनी नजर को चारों तरफ दौड़ाइए और उसे खोजिए। खरगोश को खोजने के लिए 11 सेकेंड का समय दिया गया है।
तस्वीर में खरगोश को आप जितनी जल्दी खोजेंगे, आपका दिमाग उतना ही तेज माना जाएगा। खरगोश को खोजने में लोगों का दिमाग घूम गया है। अगर इस तस्वीर को बाज की नजर से देखते हैं तो आसानी से छिपे खरगोश को खोज पाएंगे।
ग्लैमर की आड़ में खेलती थीं मौत का खेल: इतिहास की 9 महिला जासूसों के कारनामे जानकर रह जाएंगे हैरान
ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में चीजें अक्सर हमारे सामने होती हैं, लेकिन हमें नजर नहीं आती हैं। इस वायरल तस्वीर के साथ भी कुछ ऐसा ही है जिसको देखने के बाद अधिकतर लोग कन्फ्यूज हो गए हैं। हालांकि ऐसे तस्वीरें हमारे दिमाग की अच्छी खासी कसरत कराती हैं। अगर आप किसी का आईक्यू लेवल टेस्ट लेना चाहते हैं, तो उसके लिए भी यह तस्वीर बिल्कुल सटीक है।
डॉगी की शरारत ने बिगाड़ दी बच्ची की रील, फिर हुआ कुछ ऐसा कि वीडियो हो गया वायरल
यह वायरल तस्वीर देखने में बेहद साधारण है, लेकिन इसमें छिपे खरगोश को खोजना मुश्किल काम है। इसके लिए आपको अपने दिमाग पर काफी जोर डालने की जरूरत पड़ेगी, तभी आप खरगोश को खोज सकते हैं। अगर आप खरगोश को नहीं खोज पाते हैं, तो खबर की आखिर तस्वीर में पीले घेरे के अंदर खरगोश को देख सकते हैं।