फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honey की भीड़ में छिपा है Funny, सिर्फ जीनियस ही 25 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं

Tue, 22 Sep 2026 07:07 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Tue, 22 Sep 2026 07:07 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर आपने कई तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन देखे होंगे, जो मनोरंजन के साथ-साथ आपकी सोचने-समझने की क्षमता की भी परीक्षा लेते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन भी ऐसा ही एक  खेल है, जिसमें तस्वीर के अंदर छिपी चीजों को खोजना होता है। आज की तस्वीर में आपको Honey की भीड़ में Funny को खोजना है। 

विज्ञापन
Optical Illusion IQ Test Brain Test Can You Spot funny in 25 Seconds
Honey की भीड़ में छिपा है Funny, सिर्फ जीनियस ही 25 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं - फोटो : Amar ujala

सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह की मजेदार पहेलियां और दिमाग घुमा देनी तस्वीरें जरूर देखे होंगे। इनमें ऑप्टिकल इल्यूजन फोटो लोगों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती हैं। वजह यह है कि इन तस्वीरों में सबकुछ आंखों के सामने होने के बाद भी नजर नहीं आता। यही चुनौती लोगों को तस्वीर को बार-बार देखने और सही जवाब खोजने के लिए मजबूर करती है। अगर आप भी अपनी नजर और दिमाग को परखना चाहते हैं, तो आज की पहेली आपके काम की है। 

ऑप्टिकल इल्यूजन यानी ऐसी तस्वीर होती है, जो देखने में बिल्कुल सामान्य लगती है, लेकिन उसके अंदर कुछ ऐसा छिपा रहता है जिसे ढूंढना मुश्किल होता है। कभी तस्वीर में कोई जानवर छिपा होता है, तो कभी कोई शब्द या किसी तस्वीर में अंतर खोजना होता है। कुछ इल्यूजन तो इतने भ्रमित करने वाले होते हैं कि तेज नजर वाले लोग भी पहली कोशिश में जवाब नहीं ढूंढ पाते हैं। 
 
Optical Illusion IQ Test Brain Test Can You Spot funny in 25 Seconds
Honey की भीड़ में छिपा है Funny, सिर्फ जीनियस ही 25 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं - फोटो : Amar ujala

आज हम आपके लिए भी एक ऐसी ही दिलचस्प तस्वीर लेकर आए हैं। तस्वीर में हर तरफ सिर्फ Honey शब्द दिख रहे हैं, लेकिन इसी भीड़ के बीच बड़ी चालाकी से Funny शब्द को छिपाया गया है। आपको इस तस्वीर में Funny को खोजकर दिखाना है। लेकिन ध्यान देने की जरूरत है कि आपके पास सिर्फ 25 सेकेंड का समय है।
 
Optical Illusion IQ Test Brain Test Can You Spot funny in 25 Seconds
Honey की भीड़ में छिपा है Funny, सिर्फ जीनियस ही 25 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं - फोटो : Amar ujala

अब अपनी नजर को तस्वीर पर टिका कर रखिए और ध्यान से हर हिस्से को देखिए। शुरुआत में आपको हर तरफ Honey ही दिखाई देगा और हो सकता है कि कुछ सेकेंड बाद आपको तस्वीर में Funny कहीं नहीं दिखे। लेकिन Funny इसी तस्वीर में है और आपकी आंखों के सामने ही छिपा है।

अल-नीनो ने तोड़ा तापमान का रिकॉर्ड, दुनिया में अब आएगी तबाही! क्या होगा भारत पर असर

विज्ञापन
विज्ञापन
Optical Illusion IQ Test Brain Test Can You Spot funny in 25 Seconds
Honey की भीड़ में छिपा है Funny, सिर्फ जीनियस ही 25 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं - फोटो : Amar ujala

इस तरह की पहेलियां सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इन्हें हल करते समय हमारा ध्यान एक जगह केंद्रित करना पड़ता है और दिमाग को भी सक्रिय करना पड़ता है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें खूब पसंद की जाती हैं। लोग दोस्तों और परिवार के साथ इन्हें शेयर करते हैं और खोजने का चैलेंज देते हैं।

चूल्हे पर खाना बनाती दिखी नन्ही बच्ची, मासूम ने लोगों को किया भावुक, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
Optical Illusion IQ Test Brain Test Can You Spot funny in 25 Seconds
Honey की भीड़ में छिपा है Funny, सिर्फ जीनियस ही 25 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं - फोटो : Amar ujala

तो क्या आपकी नजर इतनी तेज है कि आप 25 सेकेंड में Honey की भीड़ में छिपे Funny को खोज सकते हैं? अगर आपने इसे खोज लेते हैं, तो वाकई आपकी नजरें बहुत तेज हैं। लेकिन अगर अभी तक जवाब नहीं मिला है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। तस्वीर को एक बार फिर गौर से देखिए और हर लाइन पर नजर दौड़ाइए। अगर तमाम कोशिशों के बाद भी Funny आपको नहीं दिखा है, तो तस्वीर में लाल घेरे की मदद से आप आसानी से देख सकते हैं कि Funny आखिर कहां छिपा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed