ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें: इंटरनेट पर इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरों का क्रेज काफी बढ़ गया है। इन तस्वीरों में कोई वस्तु या आकृति इस तरह छिपाई जाती है कि वह हमारी आंखों के सामने होते हुए भी आसानी से नजर नहीं आती। यही वजह है कि ऐसी पहेलियां लोगों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ नजर और एकाग्रता को परखने का मजेदार तरीका भी बन जाती हैं।
ऑप्टिकल इल्यूजन: चेहरों की भीड़ में छिपी रेलगाड़ी, बाज जैसी तेज निगाह वाले ही 12 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं
ऑप्टिकल इल्यूजन: इस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में चेहरों के बीच रेलगाड़ी बड़ी चालाकी से छिपी हुई है। आपको इसे सिर्फ 12 सेकंड में ढूंढना है, क्या आपकी नजर इतनी तेज है कि आप तस्वीर में छिपी रेलगाड़ी को समय रहते खोज पाएंगे?
ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें लोगों के आंखों और दिमाग की परीक्षा के साथ धैर्य का भी परीक्षण करती हैं। अगर आईक्यू लेवल अच्छा है तो आपको थोड़ा समय जरूर लगेगा, लेकिन आप उलझी हुई तस्वीर और पहेलियों को सुलझा सकते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में छिपी पहेलियों को हल करने से दिमाग तेज होता है। इन तस्वीरों में मिली चुनौतियों को पूरा करने में लोगों को आनंद भी आता है।
तस्वीर को गौर से देखिए, इसमें आपको कई आकृतियां और चीजें एक-दूसरे से मिलती-जुलती नजर आएंगी। इन्हीं के बीच एक रेलगाड़ी को बड़ी चालाकी से छिपाया गया है, जिसे पहली नजर में पहचान पाना आसान नहीं होगा।आपके पास छिपी हुई रेलगाड़ी को खोजने के लिए सिर्फ 12 सेकंड हैं। इसलिए तस्वीर के हर हिस्से पर ध्यान से नजर दौड़ाइए और छोटी-से-छोटी बारीकी को भी नजरअंदाज न करें। क्या आप समय खत्म होने से पहले रेलगाड़ी को खोज पाएंगे?
रेलवे की चादर लेकर निकली दीदी, पकड़े जाने पर बदल गए तेवर, वायरल हुआ वीडियो
अगर आपको तस्वीर में छिपी रेलगाड़ी नजर आ गई है, तो बहुत बढ़िया! इसका मतलब है कि आपकी नजर ने तस्वीर की छोटी-सी बारीकी को भी जल्दी पकड़ लिया। आपने बड़े और साफ दिखाई देने वाले हिस्सों के बीच छिपी चीज को पहचानने में कमाल कर दिया। लेकिन अगर आपको अभी तक रेलगाड़ी दिखाई नहीं दी है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। एक बार फिर तस्वीर को ध्यान से देखिए और अपनी नजरों को हर हिस्से पर ले जाइए। अक्सर हमारा ध्यान तस्वीर में मौजूद बड़ी और स्पष्ट चीजों पर चला जाता है, जिसकी वजह से छोटी या छिपी हुई चीजें हमारी नजर से बच जाती हैं।
इस तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन का मजा ही यही है कि इसमें जवाब हमारी आंखों के सामने होता है, लेकिन उसे ढूंढने के लिए थोड़ा ज्यादा ध्यान लगाना पड़ता है। अगर आपने रेलगाड़ी को 12 सेकंड के अंदर खोज लिया, तो आप अपनी ऑब्जर्वेशन स्किल को लेकर खुद को शाबाशी दे सकते हैं। अगर आप अभी तक रेलगाड़ी को नहीं खोज पाए हैं, तो इस तस्वीर में सफेद घेरे में आसानी से देख सकते हैं।
वायरल ऑप्टिकल इल्यूजन: पार्क में छिपा चूजा, बाज जैसी नजर वाले ही 10 सेकंड में ढूंढ पाएंगे