फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   viral old woman dance on Kajra Re song viral video tai ka dance on mehndi

कजरा रे गाने पर ताई ने लगाए जबरदस्त ठुमके, शानदार डांस देख युवा भी रह गए हैरान

Tue, 22 Sep 2026 07:47 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Tue, 22 Sep 2026 07:47 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ताई का डांस छाया हुआ है। उन्होंने कजरा रे गाने पर शानदार डांस किया है। उनके डांस ने लोगों का दिल जीत लिया है। उनके डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
viral old woman dance on Kajra Re song viral video tai ka dance on mehndi
कजरा रे गाने पर ताई ने लगाए जबरदस्त ठुमके, शानदार डांस देख युवा भी रह गए हैरान - फोटो : instagram

विस्तार

उम्र बढ़ने के साथ ही ज्यादातर बुजुर्ग सुकून और आराम से समय बिताना पसंद करते हैं, तो वहीं एक ताई ने अपने शानदार डांस से लोगों का दिल जीत लिया है। उम्र की परवाह किए बिना उन्होंने जोश के साथ डांस किया है। उनके डांस को देखकर वहां मौजूद लोग भी तालियां बजा रहे हैं और उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं। खास बात यह है कि ताई ने कजरा रे गाने पर पर डांस किया है। गाना बजते ही ताई ने ऐसा समां बांधा कि पूरा माहौल ही खुशनुमा बन गया।

विज्ञापन


गाना बजते ही डांस करने लगीं ताई

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग महिला दिख रही हैं। उनके आसपास कई महिलाएं मौजूद हैं और सभी काफी खुश रही हैं। इसी दौरान कजरा रे गाना बजने लगता है। गाना सुनते ही ताई पूरे उत्साह के साथ डांस शुरू करती हैं। उनके चेहरे की खुशी और डांस करने का अंदाज देखने लायक है। 
विज्ञापन


ताई बिना किसी झिझक के गाने की धुन पर लगातार डांस रहती हैं। उनके डांस स्टेप्स देखकर वहां मौजूद लोग भी उनका हौसला बढ़ाने लगते हैं। ताई का आत्मविश्वास और जोश देखकर हर शख्स के चेहरे पर मुस्कान आ गई है और हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



View this post on Instagram




अल-नीनो ने तोड़ा तापमान का रिकॉर्ड, दुनिया में अब आएगी तबाही! क्या होगा भारत पर असर

ताई ने डांस से जीता दिल

वीडियो में ताई का बेफिक्र अंदाज सबसे खास लग रहा है। उन्हें इस बात की जरा भी परवाह नहीं है कि उन्हें कौन देख रहा है या उनका वीडियो कौन बना रहा है। वह सिर्फ गाने का आनंद लेती हैं और अपनी ही धुन में डांस करती दिख रही हैं। उनके इस अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है। वहां मौजूद कुछ लोग उनका वीडियो बनाते दिख रहे हैं, तो कुछ तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं। ताई का डांस देखकर युवा भी काफी उत्साहित हैं। यह वीडियो कुछ महीने पुराना है, लेकिन एक बार फिर वायरल हो रहा है। 

चूल्हे पर खाना बनाती दिखी नन्ही बच्ची, मासूम ने लोगों को किया भावुक, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ताई का डांस

ताई का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है, तो वहीं दो लाख से ज्यादा लोगों इसे लाइक किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed