फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Teesta river baby elephant rescue fishermen reunites with his mother viral video

तेज बहाव में बह रहे नन्हे हाथी की मछुआरों ने ऐसे बचाई जान, मां से मिलन का नजारा देख भावुक हुए लोग

Tue, 22 Sep 2026 11:18 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 22 Sep 2026 11:18 PM IST
सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल की तीस्ता नदी में तेज बहाव के बीच फंसे एक नवजात हाथी के रेस्क्यू का वीडियो सामने आया है। जिसमें स्थानीय मछुआरे और वन विभाग की टीम मिलकर नन्हे हाथी को सुरक्षित बाहर निकालते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Teesta river baby elephant rescue fishermen reunites with his mother viral video
हाथी का रेस्क्यू वीडियो - फोटो : @supriyasahuias

विस्तार

तेज बहाव में फंसे नन्हे हाथी का रेस्क्यू वायरल वीडियो: पश्चिम बंगाल की तीस्ता नदी में तेज बहाव के बीच एक नवजात हाथी फंस गया। पानी की तेज धारा उसे लगातार अपने साथ बहाए ले जा रही थी। इसी दौरान स्थानीय मछुआरों की नजर नन्हे हाथी पर पड़ी। उन्होंने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी और टीम के पहुंचने तक खुद भी रेस्क्यू की कोशिशों में जुट गए।
विज्ञापन




सोशल मीडिया वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, मौके पर पहुंची बैकुंठपुर वन प्रभाग की टीम ने स्थानीय मछुआरों के साथ मिलकर नन्हे हाथी को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। तेज बहाव के बीच टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन आखिरकार हाथी के बच्चे को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की सबसे बड़ी बात यह रही कि रेस्क्यू के बाद नन्हे हाथी को उसकी मां से दोबारा मिला दिया गया। मां के पास पहुंचते ही दोनों का मिलन वहां मौजूद लोगों के लिए भावुक पल बन गया।

विज्ञापन



बाइक पर आगे 1 और पीछे लोहे की टोकरी में बैठे 5 बच्चे, वीडियो देख कर्नाटक सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन


देखें वीडियो-
 


वन अधिकारियों के साथ रेस्क्यू में जुटे स्थानीय लोग
नदी की स्थिति को देखते हुए बच्चे को सुरक्षित निकालना आसान नहीं था, लेकिन साथ की हुई कोशिश से उसे पानी से बाहर लाया गया। तेज पानी का बहाव उसके लिए बड़ा खतरा बन गया था, नदी के आसपास मौजूद स्थानीय मछुआरों ने जब उसे बहते देखा तो उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद वन अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बता दें कि, रेस्क्यू के दौरान स्थानीय मछुआरों ने भी वन विभाग की टीम का साथ दिया। 




मां-बच्चे का मिलन बना भावुक पल
नन्हे हाथी को नदी से सुरक्षित बाहर निकालने के बाद अधिकारियों के सामने उसे उसकी मां तक पहुंचाने की चुनौती थी। रेस्क्यू टीम ने बच्चे को सुरक्षित रखते हुए उसकी मां की तलाश शुरू की। आखिरकार टीम की कोशिश रंग लाई और नन्हे हाथी को उसकी मां से दोबारा मिला दिया गया। मां और बच्चे का यह मिलन वहां मौजूद लोगों के लिए बेहद भावुक पल रहा।


वायरल वीडियो: गुजर चुकी मां की याद में भर आईं बुजुर्ग की आंखें, सुनाया बचपन का प्यारा किस्सा और वो नाम


50 साल बाद पुराने क्लासमेट्स फिर बने स्कूल के बच्चे, यूनिफॉर्म और गले में बोतल के साथ लौटा बचपन


लोगों ने की वन विभाग और मछुआरों की तारीफ
नन्हे हाथी के रेस्क्यू के इस वीडियो को आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने अपने एक्स पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने वन विभाग की टीम के साथ स्थानीय मछुआरों की भूमिका की भी जमकर सराहना की। वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग वन विभाग और स्थानीय मछुआरों की तारीफ कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed