फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mysterious Pond: यहां पर गुफा में मिला 'दूध से भरा' रहस्यमयी तालाब, हैरत में पड़े खोजकर्ता

Tue, 26 Sep 2023 05:01 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 26 Sep 2023 05:01 PM IST
विज्ञापन
mysterious pond found in a cave 700 feet below is full of milk stranger news
mysterious pond found in a cave 700 feet below is full of milk - फोटो : Facebook/Carlsbad Caverns National Park

Mysterious pond found: पूरी दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। वैज्ञानिक इन रहस्यों को जानने की कोशिश कर रहे हैं। अब इस बीच वैज्ञानिकों ने अमेरिकी राज्य न्यू मैक्सिको में एक रहस्यमयी तालाब की खोज की है। सबसे हैरानी वाली बात है कि यह दूध से भरा रहा हूं। लेचुगुइला गुफा में कार्ल्सबैड कैवर्न्स से 700 फीट नीचे इस तालाब को खोजा गया है। लेचुगुइला दुनिया की सबसे बड़ी और गहरी गुफाओं में से एक है। इस अद्भुत तालाब तक अभी इंसान नहीं पहुंच पाए थे। 



इस तालाब को देखकर खोजकर्ता हैरत में पड़ गए। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कार्ल्सबैड कैवर्न्स नेशनल पार्क के कर्मचारियों ने तालाब को देखकर अद्भुत बताया है। उन्होंने इस खोज को पूरी तरह से प्राचीन बताया है। सफेद बर्फीली चट्टान से यह तालाब घिरा हुआ है। इसका पानी मलाईदार रंग और गंदा नजर आता है। हालांकि यह कोई जादुई दूध नहीं है। अर्थली मिशन की रिपोर्ट में बताया गया है कि यह एक ऑप्टिकल भ्रम है। वास्तव में पानी बिल्कुल साफ है। 

mysterious pond found in a cave 700 feet below is full of milk stranger news
mysterious pond foundv in a cave 700 feet below is full of milk - फोटो : Facebook/Carlsbad Caverns National Park
अभियान के प्रमुख मैक्स विशाक का कहना है कि माना जाता है कि पानी प्राचीन बारिश के जल से आया था। यह पानी चूना पत्थर की छत से रिसकर आया था। उनका कहना है कि गुफाओं की जांच करने से कभी-कभी छोटे, लेकिन अद्भुत दृश्य नजर आते हैं। 

 
mysterious pond found in a cave 700 feet below is full of milk stranger news
mysterious pond foundv in a cave 700 feet below is full of milk - फोटो : Facebook/Carlsbad Caverns National Park

लेचुगुइला गुफा में मिला यह रहस्यमयी तालाब पूरी तरह से प्राचीन नजर आता है। तालाब के किनारे पर पूल फिंगर्स खड़े दिखाई देते हैं। हो सकता है कि यह बैक्टीरिया की कॉलोनियां हों। इंसानों की मौजूदगी के बिना पूरी तरह से इनका विकास हुआ हो।

Metro Video: चलती दिल्ली मेट्रो में चचा ने जलाई बीड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
 

विज्ञापन
विज्ञापन
mysterious pond found in a cave 700 feet below is full of milk stranger news
mysterious pond foundv in a cave 700 feet below is full of milk - फोटो : Facebook/Carlsbad Caverns National Park

खोजकर्ताओं की एक टीम ने तरल आकाश की झील के रूप में जानी जाने वाली वॉटर बॉडी की जांच के दौरान इस तालाब खोज की है। अभियान की योजनाओं को बनाने में बहुत अधिक समय लगा। खोजकताओं ने लिक्विड स्काई झील को पहली बार साल 1993 में खोजा था। कार्ल्सबैड कैवर्न्स के रॉडनी हॉरोक्स ने बताया कि यह तालाब सैकड़ों हजारों सालों से अलग-थलग है और इन्हें पहले कभी नहीं देख गया था। 

Planet: बेहद जहरीला है ये ग्रह, यहां आठ महीने का होता है एक दिन, जानिए इससे जुड़ी हैरान करने वाली बातें

विज्ञापन
mysterious pond found in a cave 700 feet below is full of milk stranger news
mysterious pond foundv in a cave 700 feet below is full of milk - फोटो : Facebook/Carlsbad Caverns National Park

कार्ल्सबैड कैवर्न्स स्थान दशकों से नई खोजों का स्रोत रहा है। इस स्थान पर अभी भी लगातार नई खोज की जा रही हैं।  खोजकर्ताओं ने साल 2012 में एक विशाल कमरे तक जाने वाली जुड़ी सुरंगों के एक नए नेटवर्क की खोज की थी। यह करीब 600 फीट लंबा और 150 फीट ऊंचा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed