Metro Video: चलती दिल्ली मेट्रो में चचा ने जलाई बीड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो के अंदर ही एक बुजुर्ग बीड़ी जलाने लगता है। बीड़ी जलाते हुए बुजुर्ग को देखकर ऐसा लग रहा है कि उसे नहीं पता है कि वह मेट्रो में सफर कर रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Metro Video: सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो के अक्सर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर पूरा सोशल मीडिया हैरान है। मेट्रो में पान, गुटखा, तंबाकू का सेवन और धूम्रपान करने पर बैन है। अगर कोई ऐसा करता हुआ पकड़ा जाता है, तो सजा और जुर्माने दोनों का प्रावधान है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर लगता है कि लोगों को दिल्ली मेट्रो के नियमों की कोई परवाह नहीं है।
दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो के अंदर ही एक बुजुर्ग बीड़ी जलाने लगता है। बीड़ी जलाते हुए बुजुर्ग को देखकर ऐसा लग रहा है कि उसे नहीं पता है कि वह मेट्रो में सफर कर रहा है। देखकर लगता है कि वह अपने घर के लॉन में बीड़ी जला रहा हो।
मेट्रो में बीड़ी जलाने में बुजुर्ग इतना मस्त था कि वह बीड़ी सुलगाने के बाद माचिस की तीली वहीं मेट्रो के फर्श पर फेंक देता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बुजुर्ग को इस हरकत पर एक व्यक्ति समझाता भी है, लेकिन वह बेपरवाह होकर उसकी बातों को अनसुना कर देता है।
Planet: बेहद जहरीला है ये ग्रह, यहां आठ महीने का होता है एक दिन, जानिए इससे जुड़ी हैरान करने वाली बातें
दिल्ली मेट्रो में बुजुर्ग की हरकत को देकखर लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। दिल्ली मेट्रो और दिल्ली मेट्रो डीसीपी को टैग कर इस शख्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। दिल्ली मेट्रो इसस पहले भी सुर्खियों में रह चुकी है।
Himba Tribe: दुनिया की अजीबोगरीब जनजाति, सिर्फ शादी के दिन नहाती हैं महिलाएं, जानिए इनकी अनोखी परंपराएं
Delhi Metro: A video of an elderly smoking Veed goes viral. #delhimetro pic.twitter.com/PyoG69xq4z
— Rohit Sindhu ⚕️ (@RohitSindhu13) September 25, 2023
Chandrayaan-3: चांद की सतह पर अशोक स्तम्भ का निशान नहीं छोड़ पाया प्रज्ञान रोवर, जानिए आखिर क्या वजह
इससे पहले मेट्रो के कई वीडियो वायरल हुए हैं। इसस पहले मेट्रो में डांस से लेकर लड़के-लड़कियों के लिपलॉक करने के वीडियो वायरल हो चुके हैं। हाल ही में मेट्रो में दो महिलाओं की लड़ाई का वीडियो खूब वायरल हुआ था।