वर्तमान समय में ऑनलाइन फूड डिलीवरी लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। घर बैठे मनपसंद खाना ऑर्डर करने वाले ग्राहक चाहते हैं कि उनका खाना जल्द से जल्द उन तक पहुंच जाए। हालांकि, कई बार ट्रैफिक, खराब मौसम और अन्य परेशानियों की वजह से डिलीवरी में देरी हो जाती है। ऐसी स्थिति में कुछ ग्राहक नाराज होते हैं, लेकिन कुछ लोग दूसरों की मेहनत और मजबूरी को समझकर इंसानियत की मिसाल भी पेश करते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा हीदिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक ग्राहक ने डिलीवरी बॉय के साथ कुछ ऐसा किया कि हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है।
बाइक नहीं थी तो साइकिल से खाना लेकर पहुंचा डिलीवरी बॉय
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक डिलीवरी बॉय ग्राहक का ऑर्डर लेकर उसके घर पहुंचता है। हैरानी की बात यह थी कि वह बाइक या स्कूटर से नहीं, बल्कि साइकिल चलाकर खाना डिलीवर करने आया था। इसी वजह से उसे ग्राहक तक पहुंचने में काफी वक्त लग गया। ग्राहक ने बताया कि शुरुआत में ऑर्डर आने में देरी होने की वजह से उसे गुस्सा आ रहा था। वह लगातार सोच रहा था कि आखिर उसका खाना इतनी देर से क्यों पहुंच रहा है? लेकिन जैसे ही उसने डिलीवरी बॉय को साइकिल से आते देखा, उसका गुस्सा दूर हो गया। उसे अहसास हुआ कि डिलीवरी बॉय कितनी मेहनत करके उसका ऑर्डर पहुंचाने आया है।
टिप देकर ग्राहक ने जीत लिया दिल
वीडियो का सबसे भावुक पल तब देखने को मिलता है, जब ग्राहक डिलीवरी बॉय को 500 रुपये की टिप देता है। ग्राहक के इस व्यवहार को देखकर डिलीवरी बॉय भावुक हो जाता है। उसके चेहरे पर नजर आने वाले भाव बताते हैं कि यह छोटी-सी मदद और सम्मान उसके लिए कितना मायने रखता है। जहां अक्सर डिलीवरी में देरी होने पर डिलीवरी बॉय को ग्राहकों की नाराजगी का सामना करना पड़ता है, वहीं इस ग्राहक ने उनकी मेहनत को समझकर एक शानदार मिसाल पेश की है।
वायरल वीडियो: जमीन पर घूमने के बजाय पटाखों के ढेर में जा गिरी चकरी, फिर हुआ ऐसा धमाका कि फैल गई दहशत
View this post on Instagram
जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों के सामने आ गया टाइगर, हाथी की तरफ लगाई छलांग, दहशत में मच गई चीख-पुकार
इंटरनेट पर ग्राहक की हो रही जमकर तारीफ
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ग्राहक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि दूसरों की मेहनत और परिस्थितियों को समझना ही सच्ची इंसानियत है। कई लोगों ने यह भी कहा कि डिलीवरी बॉय धूप, बारिश और तमाम मुश्किलों के बीच लोगों तक उनका खाना पहुंचाते हैं। ऐसे में उनके काम और मेहनत का सम्मान किया जाना चाहिए।