फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Planet: बेहद जहरीला है ये ग्रह, यहां आठ महीने का होता है एक दिन, जानिए इससे जुड़ी हैरान करने वाली बातें

Mon, 25 Sep 2023 05:50 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 25 Sep 2023 05:50 PM IST
विज्ञापन
amazing facts about venus in hindi how long is one day on venus
amazing facts about venus in hindi - फोटो : iStock

Earth’s Twin Planet: ब्रह्मांड के अंदर अनगिनत रहस्य छिपे हुए हैं, जिनके बारे में वैज्ञानिकों को भी कोई जानकारी नहीं है। आज हम आपको एक ग्रह के बारे में बताएंगे जिसे माना जाता है कि धरती का जुड़वा ग्रह है। यहां पर एक दिन धरती की तुलना में आठ महीनों का होता है। इस ग्रह का नाम है शुक्र यानी वीनस। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (American Space Agency Nasa) के मुताबिक, शुक्र सूर्य से दूसरा निकटतम ग्रह है और पृथ्वी का पड़ोसी है। 



कहा जाता है कि यह धरती का जुड़वा ग्रह है। आकार और घनत्व के मामले में यह धरती के बराबर है, लेकिन दोनों एक दूसरे मिलते हुए जुड़वा नहीं हैं। दोनों के बीच कुछ असमानताएं भी हैं। सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात यह है कि बुध ग्रह (मरक्युरी) सूर्य के अधिक नजदीक है, लेकिन शुक्र का तापमान उससे ज्यादा है। आइए जानते हैं शुक्र के बारे में कुछ रोचक तथ्य...
 

amazing facts about venus in hindi how long is one day on venus
amazing facts about venus in hindi - फोटो : iStock

आपको जानकार हैरानी होगी कि शुक्र ग्रह का तापमान 475 डिग्री सेल्सियस तक होता है। इस ग्रह पर हवा का दबाव धरती से 90 गुना अधिक है। यह उसी तरह है, जिस तरह आप समुद्र के काफी अंदर जाने पर महसूस करेंगे। 
 

amazing facts about venus in hindi how long is one day on venus
amazing facts about venus in hindi - फोटो : iStock

हम सभी जानते हैं कि धरती पर एक दिन 24 घंटे का होता है, लेकिन शुक्र अपनी धुरी पर बहुत धीमे घूमता है। इसकी वजह से धरती की तुलना में एक दिन 243 दिनों का होता है। 

Himba Tribe: दुनिया की अजीबोगरीब जनजाति, सिर्फ शादी के दिन नहाती हैं महिलाएं, जानिए इनकी अनोखी परंपराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
amazing facts about venus in hindi how long is one day on venus
amazing facts about venus in hindi - फोटो : iStock

धरती पर 243 दिन पूरे होते हैं, तो शुक्र पर एक दिन होगा, लेकिन धरती की तुलना में शुक्र ग्रह सूर्य का चक्कर अधिक तेजी से लगाता है। इसकी वजह से यहां पर 225 दिनों का ही एक साल होता है। 

Chandrayaan-3: चांद की सतह पर अशोक स्तम्भ का निशान नहीं छोड़ पाया प्रज्ञान रोवर, जानिए आखिर क्या वजह

विज्ञापन
amazing facts about venus in hindi how long is one day on venus
amazing facts about venus in hindi - फोटो : iStock

वीनस की सतह सख्त है। सबसे हैरानी बात है कि इसका एक दिन 5,832 घंटों का होता है। इस ग्रह पर ज्वालामुखी हैं, पहाड़ हैं, खाई हैं और कई पठार भी मौजूद हैं। आपको जानकारी हैरानी होगी यह ग्रह जहरीला है। इस पर सल्फ्यूरिक एसिड का घना कोहरा छाया रहता है। इसकी वजह से यह सड़े हुए अंडे की तरह बदबू करता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed