Fidel Castro: दुनिया में अब तक आपने कई शासकों की कहानी के बारे में सुना होगा। इसी कड़ी में आज हम आपको क्यूबा के शासक की रोचक कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं। क्या आपको पता है कि क्यूबा के शासक फिदेल कास्त्रो ने एक दो नहीं कुल 35 हजार महिलाओं से संबंध बनाए थे। फिदेल कास्त्रो पर बनी एक डॉक्युमेंट्री में इस बात का खुलासा किया गया है जिसमें बताया गया है कि शासक ने 82 साल की उम्र तक उन्होंने 35000 महिलाओं से संबंध बनाए थे।
Ajab Gajab: इस राष्ट्रपति के 35000 महिलाओं से थे संबंध, 638 बार हुई हत्या की कोशिश, अमेरिका का था कट्टर दुश्मन
पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा पर काफी लंबे समय तक शासन किया था। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने फिदेल को मारने के लिए साजिश में उनकी गर्लफ्रेंड को शामिल किया था, लेकिन तब भी सफलता नहीं मिली। हर साजिश से फिदेल दो कदम आगे रहे। बताया जाता है कि 638 बार उनकी हत्या की साजिश रची गई। यह आधिकारिक आंकड़ा है।
फिदेल कास्त्रो ने साल 1959 में क्रांति के जरिए अमेरिकी पिट्ठू फुल्गेंकियो बतिस्ता की तानाशाही को उखाड़ फेंका था और वह सत्ता पर काबिज हुए थे। वह कम्युनिस्ट क्यूबा के जनक माने जाते थे। फिदेल का 25 नवंबर, 2016 को 90 साल की उम्र में निधन हो गया। ब्रिटेन की महारानी और थाईलैंड के राजा के बाद फिदेल कास्त्रो दुनिया के तीसरे राष्ट्राध्यक्ष थे जिन्होंने सबसे लंबे समय तक शासन किया है। साल 1959 से लेकर 1976 तक वह क्यूबा के प्रधानमंत्री और वर्ष 1976 से 2008 तक राष्ट्रपति रहे थे।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी फिदेल कास्त्रो का नाम दर्ज है। उनके भाषण की वजह से उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज हुआ था। 29 सितंबर, 1960 को उन्होंने संयुक्त राष्ट्र (UN) में 4 घंटे 29 मिनट का लंबा भाषण दिया था। उनका साल 1986 में 7 घंटे 10 मिनट का सबसे लंबा भाषण क्यूबा में रिकॉर्ड किया गया था। उन्होंने हवाना में कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस के कार्यक्रम में यह लंबा भाषण दिया था।
Ajab-Gajab: इस गांव में हर किसी के पास है हवाई जहाज, प्लने से खाना खाने जाते हैं लोग, जानिए इसकी रोचक कहानी
कास्त्रो की एक गाय थी जिसके नाम भी एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। कास्त्रो की गाय उब्रे ब्लांसा के नाम यह रिकॉर्ड सबसे अधिक दूध देने का है। एक दिन में 110 लीटर दूध देकर कास्त्रो की गाय उब्रे ब्लांसा ने सबसे अधिक दूध देने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस गाय ने एक दिन में 110 लीटर दूध दिया था और इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया था।