Ajab-Gajab: वर्तमान समय में हर किसी के पास अपनी एक गाड़ी होती है। आपको हर घर में एक बाइर या कार मिल जाएगी। अगर जहाज की बात करें, तो बेहद कम लोग ऐसे होंगे जिनके पास चार्टर्ड विमान हो। लेकिन इस दुनिया में एक ऐसा गांव है जहां पर हर शख्स के पास अपना खुद का हवाई जहाज है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस गांव में के लोग ऑफिस जाने और हर दिन के दूसरे कार्यों के लिए हवाई हजाह का इस्तेमाल करते हैं।
Ajab-Gajab: इस गांव में हर किसी के पास है हवाई जहाज, प्लने से खाना खाने जाते हैं लोग, जानिए इसकी रोचक कहानी
कैलिफोर्निया में मौजूद इस गांव को कैमरन एयर पार्क के नाम से जाना जाता है। इस गांव में हर घर के बाहर आपको हवाई जहाज खड़े दिखाई देंगे और गैराज की के स्थान पर हेंगर बनाए गए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इस गांव के लोग दफ्तर या रोजमर्रा के कार्यों के लिए अपने एयरक्राफ्ट का ही इस्तेमाल करते हैं। आपको यह जानकर आपको थोड़ी हैरानी हो रही होगी, लेकिन पूरी तरह सच है।
सबसे खास बात यह है कि इस गांव में अधिकतर लोग पायलट हैं जिसकी वजह से यहां लोगों का हवाई जहाज रखना आम बात है। इसके साथ ही इस गांव में डॉक्टर्स, वकील और दूसरे लोग भी रहते हैं, लेकिन यहां सभी लोगों कोप्लेन रखना पसंद है। इस गांव के लोगों की हवाई जहाज पहली पसंद है। यहां पर रहने वाले सभी लोग शनिवार सुबह इकट्ठा होते हैं और एक साथ लोकल एयरपोर्ट तक जाते हैं।
इस गांव में लोगों के पास कार की तरह हवाई जहाज है। लोगों के घरों के सामने हैंगर बने हैं जिसमें विमान रखे जाते हैं। विमान रखे जाने वाली जह को हैंगर कहा जाता है। इस अनोखे शहर के बारे में जो भी जानता है वह हैरान रह जाता है।
Viral Video: अजगर को खाने की कोशिश में था शेर, सांप ने उछलकर नोंच लिया मुंह, देखें वीडियो में फिर क्या हुआ
हवाई जहाजों के पंखों को कोई क्षति न पहुंचे जिसके लिए सड़क के संकेतों और लेटरबॉक्स को बेहद कम ऊंचाई पर लगाया गया है। इस गांव में स्थित सड़कों का नाम भी विमानों के नाम पर है। उदाहरण के तौर एक सड़क का नाम बोइंग रोड है।
Weird News: परिजनों के अंतिम संस्कार के राख को सूप बनाकर पीते हैं यहां के लोग, जानिए क्या है अजीबोगरीब परंपरा