फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS Records: कोहली 25 हजार रन पूरे करने के करीब, स्टीव स्मिथ-पुजारा और अश्विन के निशाने पर ये रिकॉर्ड्स

Wed, 08 Feb 2023 04:16 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 08 Feb 2023 04:16 PM IST
सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज के दौरान कई रिकॉर्ड पर भी सबकी नजर होगी। सीरीज में विराट कोहली और स्टीव स्मिथ जैसे दिग्गज बल्लेबाज रिकॉर्ड बना सकते हैं तो गेंदबाजों में रविचंद्रन अश्विन और नाथन लियोन कई उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
IND vs AUS Virat Kohli close to completing 25 thousand runs Steve Smith Pujara Ashwin eye on these records
विराट कोहली, स्टीव स्मिथ और चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार (नौ फरवरी) से बहुप्रतीक्षित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शुरू होने वाली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली तीन टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम जीती है। यह सीरीज भारत के कप्तान रोहित शर्मा की बतौर टेस्ट कप्तान पहली बड़ी चुनौती भी होगी। पिछले साल फरवरी में तीनों प्रारूपों में कप्तान बनने के बाद वह सिर्फ दो टेस्ट खेल पाए हैं। इस बार रोहित की कप्तानी की असली परीक्षा होगी।


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज के दौरान कई रिकॉर्ड पर भी सबकी नजर होगी। सीरीज में विराट कोहली और स्टीव स्मिथ जैसे दिग्गज बल्लेबाज रिकॉर्ड बना सकते हैं तो गेंदबाजों में रविचंद्रन अश्विन और नाथन लियोन कई उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस सीरीज में क्या-क्या रिकॉर्ड बन सकते हैं...
IND vs AUS Virat Kohli close to completing 25 thousand runs Steve Smith Pujara Ashwin eye on these records
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली पूरे कर सकते हैं 25 हजार रन
विराट कोहली को अंतरराष्ट्रीय करियर में 25000 रन पूरे करने के लिए 64 रनों की आवश्यकता है। वह मौजूदा समय में तीनों प्रारूपों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में छठे स्थान पर हैं। कोहली ने 490 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 24,936 रन बनाए हैं। इस दौरान 74 शतक और 129 अर्धशतक लगाए हैं। जब विराट 64 रन पूरे कर लेंगे तो वह 25 हजार रन बनाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर ने ऐसा किया है। तेंदुलकर ने 664 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 34,357 रन बनाए थे। इस दौरान सचिन ने 100 शतक और 164 अर्धशतक लगाए थे।
IND vs AUS Virat Kohli close to completing 25 thousand runs Steve Smith Pujara Ashwin eye on these records
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
पुजारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरे कर सकते हैं दो हजार रन
चेतेश्वर पुजारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने दो हजार पूरे कर सकते हैं। उन्होंने 20 टेस्ट में पांच शतक और दस अर्द्धशतक की मदद से 1893 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 54.08 रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर शीर्ष पर हैं। उन्होंने 3630 रन बनाए थे। उनके बाद वीवीएस लक्ष्मण (2434) और राहुल द्रविड़ (2143) का नंबर है। पुजारा अगर 107 रन सीरीज में बना लेते हैं तो उनके दो हजार रन पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AUS Virat Kohli close to completing 25 thousand runs Steve Smith Pujara Ashwin eye on these records
रोहित शर्मा और अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया
अश्विन के पास 450 विकेट पूरा करने का मौका
रविचंद्रन अश्विन को 450 टेस्ट विकेट पूरे करने के लिए सिर्फ एक और विकेट की जरूरत है। अश्विन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 450 टेस्ट विकेट लेने वाले नौवें गेंदबाज बन जाएंगे। वह अगर ऐसा करने में सफल होते हैं तो अश्विन सबसे तेज 450 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते हैं। अश्विन ने 88 टेस्ट खेले हैं। विकेट लेने के मामले में उनसे आगे ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन हैं। उन्होंने 115 मैच में 460 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
IND vs AUS Virat Kohli close to completing 25 thousand runs Steve Smith Pujara Ashwin eye on these records
नाथन लियोन - फोटो : ट्विटर
नाथन लियोन के पास इतिहास रचने का मौका
नाथन लियोन अगर भारत के खिलाफ सीरीज में छह विकेट ले लेते हैं तो उनके टीम इंडिया के खिलाफ 100 विकेट भी हो जाएंगे। लियोन ने अब तक 22 मैचों में 94 विकेट लिए हैं। उनके पास इतिहास रचने का मौका है। वह ऐसा करने वाले पहले ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी बन सकते हैं। इससे पहले दुनिया के दो गेंदबाजों ने यह उपलब्धि हासिल की है। इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन ने 35 टेस्ट में 139 और श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने 22 टेस्ट में 105 विकेट लिए हैं। लियोन और मुरलीधरन ने भारत के खिलाफ सात बार पारी में पांच विकेट लिए हैं। अगर लियोन एक बार फिर पारी में पांच विकेट ले लेते हैं तो वह लियोन से आगे निकल जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed